एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: 'बालासाहेब होते तो राम मंदिर के लिए थपथपाते PM मोदी की पीठ...', शिव संकल्प रैली में बोले CM शिंदे

Maharashtra News: आर्टिकल 370 को हटाना और राम मंदिर का निर्माण बालासाहेब ठाकरे का सपना था. यह अब पीएम मोदी के कारण साकार हो गया है. अगर बालासाहेब जीवित होते, तो सराहना करते हुए मोदी की पीठ थपथपाते.

Maharashtra News: लोकसभा चुनाव के लिए एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की अगुवाई में शिवसेना (Shiv Sena) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार (8 जनवरी) को रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र के राजापुर में "शिव संकल्प रैली" को संबोधित किया. इस दौरान सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट पर हमला बोलने के साथ अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और आर्टिकल 370 को निरस्त किए जाने को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) जिंदा होते तो इन कामों के लिए पीएम मोदी को शाबाशी देते.  

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालसाहेब ठाकरे अगर जीवित होते तो वह अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को निरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीठ थपथपाते.' शिंदे ने आगे कहा, 'अनुच्छेद 370 को हटाना और राम मंदिर का निर्माण दिवंगत बालासाहेब ठाकरे का सपना था. यह अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण साकार हो गया है. अगर बालासाहेब जीवित होते तो सराहना करते हुए मोदी की पीठ थपथपाते.'

PM मोदी 22 जनवरी को करेंगे लोकार्पण
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस समारोह में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के कई गणमान्य व्यक्तियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है. इसी भावना के तहत भारतीय जनता पार्टी की पुरानी सहयोगी और एनडीए में प्रमुख घटक दल शिवसेना को भी इस समारोह में आमंत्रित किया गया है. 

शिवसेना पार्टी की ओर से शिवसेना ने सभी शिवसैनिकों और पार्टी पदाधिकारियों से अपील की है कि वे 18 से 22 जनवरी के बीच राज्य में कई गतिविधियां आयोजित करके इस क्षण को उत्सव की तरह मनाएं, क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आ रहा है. वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने शनिवार को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये का दान दिया. 

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे को मिला अयोध्या का निमंत्रण, राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में लेंगे हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget