एक्सप्लोरर

'पुणे में जो हरे सांप, जिहादी...', महाराष्ट्र में विपक्ष पर भड़के बीजेपी विधायक, उद्धव ठाकरे को भी घेरा 

Nitesh Rane target Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र बीजेपी विधायक नितेश राणे ने एकबार फिर उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है. राणे ने इस बीच शिवसेना (UBT) प्रमुख पर कई आरोप भी लगाये.

Sar tan se Juda Slogan: महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक नितेश राणे उद्धव ठाकरे के खिलाफ जमकर हमला बोला है. राणे ने एक प्रेस कांफ्रेंस में महाविकास अघाड़ी, 'सर तन से जुदा' नारा, रोहिंग्या मुसलमान और नाना पटोले को लेकर बड़ा बयान दिया है.

बीजेपी विधायक नितेश राणे ने कहा, वह(उद्धव ठाकरे) तो अफजल खान हैं, औरंगजेब हैं, टीपू सुल्तान हैं. पूरी महाविकास अघाड़ी ही ऐसी है. ये अफजल खान और औरंगजेब के ही चट्टे-पट्टे हैं...जिन्हें हमें खत्म करना है और स्वराज लाना है. इसीलिए हमारे कार्यकर्ताओं ने वरली में यह पोस्टर लगाए हैं. वरली जहां से औरंगजेब का बेटा विधायक है वहीं पर हमने यह पोस्टर लगाया है ताकि उसे भी समझ में आए की महाराष्ट्र में जो वह मुगलराज लाने का प्रयास कर रहे हैं वह यहां नहीं चलेगा. महाराष्ट्र में सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज का ही स्वराज चलेगा.

'सर तन से जुदा' नारे पर दी प्रतिक्रिया
राणे ने आगे कहा, पुणे में जो हरे सांप, जिहादी जमा हुए थे उन्होंने सर्वधर्म समभाव के नाम पर रैली की परमिशन मांगी थी लेकिन रैली में हिंदुओं के खिलाफ 'सर तन से जुदा' के नारे दिए गए. अगर उन्हें लगता है कि वह 'सर तन से जुदा' का नारा देंगे और हम उन्हें चुन-चुन कर नहीं मारेंगे.

जो जिहादी महाराष्ट्र की धरती पर 'सर तन से जुदा' का नारा देगा, उसके घर पर जाकर उसका सर और तन कैसे जुदा करना है यह हिंदू समाज को अच्छी तरह से पता है. हमारे यहां यह नारा देने की हिम्मत मत करो. तुम्हें बचाने के लिए टीपू सुल्तान नहीं आएगा. फिर अब्बा और अम्मी भी बचाने के लिए नहीं आएंगे.

बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान पर बयान
नितेश राणे ने आगे कहा, इस बार के लोकसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान ने मतदान किया है. महाराष्ट्र के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में जो मतदान हुआ है उन सभी की जांच होनी चाहिए. जिनका हमारे देश से कोई लेना-देना नहीं है, ऐसे लोग महाराष्ट्र में आकर मतदान कैसे कर रहे हैं. इस बारे में कार्रवाई होनी चाहिए.

उद्धव ठाकरे पर निशाना
बीजेपी विधायक नितेश राणे ने कहा, अब जामा मस्जिद और मातोश्री में कोई फर्क नहीं बचा है. मातोश्री पर अब बस हरा झंडा ही लगाना बाकी है. हमें आश्चर्य होता है कि जिस घर में बालासाहेब बैठते थे, जिस मातोश्री से हिंदूत्व की हुंकार दी गई वहां अब बहुत टोपी और दाढ़ी वाले दिखाई देने लग गए हैं. अब मातोश्री पर सिर्फ साउंड लगाकर पांच वक्त की नमाज की आवाज आना बाकी है.

नाना पटोले पर बयान 
राणे ने कहा, नाना पटोले पहले अपने घर में झांक कर देखें. कांग्रेस के बहुत नेता देवेंद्र फडणवीस के संपर्क में है. जो कांग्रेस के नेता नाना पटोले के साथ बैठकर टिकट बंटवारा कर रहे हैं, चुनाव की तारीख करीब आते ही वो बीजेपी में शामिल हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: पुणे में रामगिरी महाराज के खिलाफ लगे 'सर तन से जुदा' के नारे, 28 लोगों की हुई पहचान, 300 के खिलाफ FIR

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget