एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में आज बंद रहेंगे शराब बार, होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने किया विरोध का ऐलान, ऐसा क्या हुआ?

Maharashtra Bar Closed Today: महाराष्ट्र सरकार के उत्पाद शुल्क में वृद्धि, वैट और लाइसेंस शुल्क में बढ़ोत्तरी के विरोध में होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन आज राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहा है.

होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन (पश्चिमी भारत)- HRAWI ने आज यानी 14 जुलाई, 2025 (सोमवार) को पूरे महाराष्ट्र में आयोजित किए जा रहे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है. यह विरोध प्रदर्शन उत्पाद शुल्क में 60% वृद्धि के साथ-साथ FL3 आउटलेट्स पर भारत में निर्मित विदेशी शराब (IMFL) की बिक्री पर 10% वैट लगाने और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक लाइसेंस शुल्क में 15% की वृद्धि के फैसले के खिलाफ है.

इस फैसले के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराने के लिए, HRAWI ने महाराष्ट्र में अपने सभी सदस्यों से उस दिन बार बंद रखने और रेस्टोरेंट में शराब की सेवा बंद रखने की अपील की है.

'यह बंद हमारा सामूहिक आक्रोश है'

एचआरएडब्ल्यूआई के अध्यक्ष जिमी शॉ ने कहा, “महाराष्ट्र का आतिथ्य क्षेत्र पहले से ही कई परिचालन और नियामक चुनौतियों का सामना कर रहा है. उत्पाद शुल्क में 60% की वृद्धि, एफएल3 बिक्री पर 10% वैट और लाइसेंस शुल्क में 15% की वृद्धिकेवल अनुचित है, बल्कि दंडात्मक भी है. यह बंद हमारा 'सामूहिक आक्रोश' है. हम मांग करते हैं कि सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करे और आर्थिक स्थिरता, रोजगार और व्यापार में आसानी को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए.”

इस आंदोलन को महाराष्ट्र के प्रमुख होटल और रेस्टोरेंट संघों का सर्वसम्मति से समर्थन मिला है. महाराष्ट्र सरकार आतिथ्य क्षेत्र पर लगातार और अन्यायपूर्ण कर वृद्धि की कड़ी निंदा करती है. इसका सीधा असर राज्य के 1.5 लाख करोड़ रुपये के आतिथ्य उद्योग पर पड़ेगा.

व्यावहारिक समाधान निकालने का आग्रह

जिमी शॉ ने आगे कहा, “महाराष्ट्र भर में हमारे सभी साथी सदस्य इन प्रतिगामी नीतिगत फैसलों के खिलाफ एकजुट हैं. एचआरएडब्ल्यूआई बातचीत के माध्यम से समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है और हम सरकार से आग्रह करते हैं कि वह उद्योग के हितधारकों के साथ मिलकर एक न्यायसंगत और व्यावहारिक समाधान निकाले. यानी आज शाम को अगर कहीं जाम छलकाने का सोच रही है तो मुश्किल है क्योंकि आज सभी सभी शराब परोसने वाले बार पर ताला लगा है.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget