एक्सप्लोरर

उद्धव गुट से 2 उम्मीदवारों का नाम फाइनल? संजय राउत ने अहमदनगर में किया बड़ा ऐलान

Sanjay Raut: शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा शिवसैनिकों के अच्छे दिन आ गए हैं. लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के सभी उम्मीदवारों को अच्छे वोट मिले हैं, तो अब विधानसभा में भी वही जादू चलेगा.

Maharashtra Vidhan Sabha Election 2024: महाराष्ट्र के अहमदनगर (Ahmednagar) जिले के श्रीगोंदा (Shrigonda) में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के सांसद संजय राउत ने शनिवार (13 जुलाई) को शिवसेना के नए ऑफिस का उद्घाटन किया. इस मौके पर संजय राउत ने कहा कि शिवसेना और शिवसैनिकों के अच्छे दिन आ गए हैं. लोकसभा में महा विकास अघाड़ी के सभी उम्मीदवारों को अच्छे वोट मिले हैं, तो अब यही जादू विधानसभा में भी चलेगा.

उन्होंने कहा कि "शिवसेना नेता साजन पाचपुते और सांसद नीलेश लंका की पत्नी रानी लंका विधानसभा जाएंगी." संजय राउत के इस बयान के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राउत ने इन्हें विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है. संजय राउत ने कहा कि मैंने सोचा नहीं था कि श्रीगोंदा में शिवसेना का ऐसा कार्यालय होगा, लेकिन ऐसा साजन पाचपुते की वजह से हुआ. अब ऐसा माहौल बन गया है कि श्रीगोंदा में शिवसेना यूबीटी का विधायक बनेगा.

'शिवसेना के अच्छे दिन आ गए हैं'
राउत ने कहा कि "अब अहमदनगर जिले में शिवसेना के अच्छे दिन आ गए हैं, एक शिवसैनिक सांसद शिवसैनिक बन गया है और अब दूसरा विधायक बनेगा. प्रदेश में अगली सरकार महाविकास अघाड़ी की होगी. PM नरेंद्र मोदी ने नकली शिवसेना और असली शिवसेना की बात कही थी. महाराष्ट्र ने पीएम मोदी और अमित शाह को उनकी जगह दिखा दी है. ऐसे में अब हमें श्रीगोंदा में नकली पाचपुते को हटाकर असली पाचपुते को लाना है." 

संजय राउत ने बीजेपी पर हमाल बोलते हुए कहा कि "हमने इस राज्य को गुजरात को नहीं बेचा है. मोदी और अमित शाह सोच रहे होंगे कि हम दिल्ली में बैठेंगे और जैसा चाहेगा महाराष्ट्र वैसा काम करेंगे, लेकिन कल के नतीजे ने उन्हें उनकी जगह दिखा दी. मुंबई के कई उद्योगों के पीठ में खंजर घोंपकर गुजरात ले जाया गया."

"एमएलसी चुनाव में कल की सभा में एक वोट 25-25 करोड़ में खरीदा गया, लेकिन किसानों के माल का कोई दाम नहीं है. अब विधानसभा में सरकार को मतदाताओं द्वारा लात मारी जानी चाहिए. यह जिला महाविकास अघाड़ी के पीछे खड़ा रहेगा, अब साजन पाचपुते आप रुकना मत."

य़े भी पढ़ें- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी समारोह में बिना इन्विटेशन घुस गए दो यूट्यूबर, जानें फिर क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget