एक्सप्लोरर

अनिल देशमुख पर हमले को लेकर संजय राउत का देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा आरोप, राज ठाकरे पर क्या कह दिया?

Maharashtra Election 2024: शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को घेरा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी दंगा कराना चाहती है, लेकिन दंगा नहीं होगा.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच एनसीपी-एसपी के नेता अनिल देशमुख पर हुए हमले को लेकर शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है. इस राज्य में चुनाव में इस प्रकार की भयंकर हिंसा कभी नहीं हुई है, देवेंद्र फडणवीस जो मंत्री हैं, उनके शहर में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की हत्या करने की साजिश हुई है. जिस तरीके से उनके सिर पर हमला हुआ, उनका सिर फट गया, इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

राउत ने कहा कि अनिल देशमुख के ऊपर जिस प्रकार से हमला हुआ है, उसकी जिम्मेदारी देवेंद्र फडणवीस को लेनी चाहिए. बीजेपी इसे राजनीतिक स्टंट बताती है. महाराष्ट्र को पीएम नरेंद्र मोदी से स्टंट सीखने की जरूरत नहीं है. यह स्टंटबाजी बीजेपी में होती है और इसके जो रजनीकांत है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है. जैसे रजनीकांत स्टंट करते हैं, वैसे ही पीएम मोदी भी राजनीति में स्टंट करते हैं.

धर्म युद्ध की बात सही है- संजय राउत
शिवसेना यूबीटी सांसद ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को घेरते हुए कहा कि धर्म युद्ध की बात सही है. यहां एक महाराष्ट्र धर्म की बात हम हमेशा करते हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज के जमाने से यहां महाराष्ट्र धर्म चल आया है और जिस हिसाब से हमने धर्म युद्ध की ललकार दी है, पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र को लूटने का जो बीड़ा उठाया है, उसके खिलाफ धर्मयुद्ध जरूर चल रहा है.

वहीं राज ठाकरे को लेकर संजय राउत ने कहा कि उन्हें शिवसेना छोड़े वक्त हो गया है, वो कभी बीजेपी का स्क्रिप्ट पढ़ लेते हैं, कभी शिंदे का स्क्रिप्ट पढ़ लेते हैं. जिहाद वैगरह आज शाम तक खत्म हो जाएगा. बीजेपी दंगा कराना चाहती है, लेकिन दंगा नहीं होगा.

‘हमलावरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे’
अनिल देशमुख पर हमले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्य़क्ष नाना पटोले की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने अनिल देशमुख की कार पर हुए हमले की निंदा की. साथ ही कहा कि चुनाव प्रचार खत्म होने के तुरंत बाद ऐसी घटना का होना कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान है. राज्य में आचार संहिता लागू होने पर चुनाव आयोग वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी से बच नहीं सकता.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य में आचार संहिता का कोई उल्लंघन न हो और कानून-व्यवस्था न बिगड़े. हमारी मांग है कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले और हमलावरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे.

मामले पर क्या कहती है पुलिस?
नागपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष पोतदार ने कहा कि अनिल देशमुख पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. हत्या के प्रयास की धारा के तहत आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: Maharashtra Election: निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश सोनवणे की कार पर हमला, पत्थर लगने से हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget