एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र की राजनीति को किसने बनाया गंदा? शरद पवार को लेकर BJP नेता ने कह दिया कुछ ऐसा, भड़के संजय राउत

Maharashtra Assembly Election 2024: संजय राउत ने कहा कि शरद पवार बीमार चल रहे हैं, फिर भी महाराष्ट्र की राजनीति में सीना तानकर खड़े हैं और हमें अभिमान है कि वे हमारे नेता हैं.

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुछ दिन बचे हैं, उससे पहले सियासी दलों के नेताओं के बीच एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने का दौर जारी है. इस बीच बीजेपी नेता सदाभाऊ खोत की ओर से शरद पवार पर की गई टिप्पणी को लेकर संजय राउत ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने जो जहर फैलाया है, उस गंदगी को फैलाने वालों का नेतृत्व देवेंद्र फडणवीस कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, "मैं बार-बार यही कह रहा हूं कि महाराष्ट्र की राजनीति में संस्कार और संस्कृत हैं. महाराष्ट्र में लोकमान्य तिलक से लेकर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और बालासाहेब ठाकरे जैसे नेताओं ने कभी भाषा पर अपना संयम नहीं खोया. कभी किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की, लेकिन जब से देवेंद्र फडणवीस और नरेंद्र मोदी के हाथ में राजनीति आई है, तब से इन लोगों ने महाराष्ट्र की राजनीति को गंदा बना दिया है."

संजय राउत ने कहा, "शरद पवार जैसे नेता राजनीति के भीष्म पितामह हैं और उनके बारे में क्या बोला गया? कभी-कभी पीएम मोदी भी शरद पवार साहब को अपना गुरु मानते हैं, जिनको मोदी सरकार ने पद्म विभूषण दिया, हमें उनका आदर करना चाहिए. लेकिन देवेंद्र फडणवीस के जो लोग हैं, वो इसी तरह से भौंकते रहते हैं, फिर चाहे शरद पवार साहब हो या और कोई नेता हो. ऐसे नेताओं से महाराष्ट्र को शर्म आती है."

'महाराष्ट्र की राजनीति में सीना तानकर खड़े हैं शरद पवार'

शिवसेना यूबीटी नेता ने आगे कहा, "शरद पवार एक ऐसे नेता हैं, जो बीमार चल रहे हैं फिर भी महाराष्ट्र की राजनीति में सीना तानकर खड़े हैं और हमें अभिमान है कि पवार साहब हमारे नेता हैं." उन्होंने सदाभाऊ खोत पर हमला बोलते हुए कहा, "खोत की भाषा अच्छी नहीं थी. उसकी औकात क्या है? उसने राजनीति में क्या किया है? कभी कोई स्कूल बनाया या अस्पताल बनाया या फिर किसी की मदद की. देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और एकनाथ शिंदे की राजनीति ने महाराष्ट्र को गटर बना दिया है."

सदाभाऊ खोत ने क्या कहा था?
दरअसल, बीते दिन सदाभाऊ खोत ने भारतीय जनता पार्टी के जाट विधानसभा प्रत्याशी गोपीचंद पडलकर के प्रचार के लिए जनता को संबोधित किया. इस मौके पर बोलते हुए खोत ने वरिष्ठ नेता शरद पवार और एनसीपी पर जमकर निशाना साधा. सदाभाऊ खोत ने कराड में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा "शरद पवार हर सभा में कहते है कि मुझे महाराष्ट्र का चेहरा बदलना है में उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या वह महाराष्ट्र का चेहरा उनके मुंह जैसा बनाना चाहते है?"

यह भी पढ़ें: SRA प्रोजेक्ट की वजह से हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या? मुंबई क्राइम ब्रांच ने नए एंगल से शुरू की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget