एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में मुस्लिम वोटर्स कितने प्रभावी, कितनी सीटों पर तय करते हैं हार-जीत? जानें- सबकुछ

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से 38 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम आबादी 20 फीसदी है. मुंबई की भी कुछ विधानसभा सीटों पर भी मुस्लिमों की अच्छीखासी आबादी है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे से पहले अलग-अलग मुस्लिम संगठनों की तरफ से मुस्लिमों के प्रतिनिधित्व को लेकर आवाज जोर शोर से उठाई गई. इन संगठनों ने सियासी दलों खासतौर से महाविकास अघाड़ी से मुस्लिम बहुल सीटों पर मुस्लिम समुदाय के नेता को टिकट देने की पैरवी की. इस बीच सवाल ये उठता है कि आखिर महाराष्ट्र में मुस्लिम वोट कितने प्रभावशाली हैं और कितनी सीटें ऐसी हैं जहां, इस समाज के लोग हार या जीत तय करते हैं.

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के 1.3 करोड़ मुसलमान प्रदेश की कुल 11.24 करोड़ आबादी का 11.56 फीसदी हिस्सा हैं. राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 38 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां मुसलमान कम से कम 20 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं. इनमें 9 सीटें तो ऐसी हैं जहां मुस्लिम आबादी 40 फीसदी से ज्यादा है.

मुंबई की 10 सीटें ऐसी हैं, जहां पर 25 प्रतिशत से ज्यादा आबादी मुस्लिमों की है. पिछले लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक वोट महाविकास अघाड़ी को मिले थे.

मुंबई की किस सीट पर कितनी मुस्लिम आबादी?
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार मुंबई की मानखुर्द-शिवाजीनगर विधानसभा सीट पर 53 फीसदी मुस्लिम आबादी है. मुंबादेवी में 50.9 फीसदी, भांयखला में 41.05 फीसदी, धारावी में 33.05 फीसदी, वर्सोवा में 33.05 फीसदी, बांद्रा ईस्ट पर 33.01 फीसदी, मलाड वेस्ट में 27. 07 फीसदी, अंधेरी वेस्ट में 27.01 फीसदी और बांद्रा वेस्ट पर 25.03 फीसदी मुस्लिम आबादी है. इनमें कई सीट तो ऐसी हैं जिन पर मुस्लिम वोटर्स ही हार और जीत तय करते हैं.

किस साल में कितने मुस्लिम प्रत्याशी जीते?
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक महाराष्ट्र में साल 1962 में 11, साल 1967 में 9, साल 1972 में 13, साल 1978 में 11, साल 1980 में 13, साल 1985 में 10, साल 1990 में 7, साल 1995 में 8, साल 1999 में 13, साल 2004 में 11, साल 2009 में 11, साल 2014 में 9 और साल 2019 के विधानसभा चुनाव में 10 मुस्लिम उम्मीदवार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें

माहिम की तस्वीर साफ, राज ठाकरे ने दिखाए 'तेवर' तो CM शिंदे के उम्मीदवार ने लिया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget