एक्सप्लोरर

CM देवेंद्र फडणवीस ने परिवार संग महाकुंभ में लगाई डुबकी, व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी को दी बधाई

Maha Kumbh 2025: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रयागराज में संगम में आस्था की डुबकी लगाई. उन्होंने कहा कि कई वर्षों के बाद ऐसा योग बना है. यूपी ने रिकॉर्ड बनाया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) परिवार समेत प्रयागराज पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई. उनकी पत्नी अमृता फ़डणवीस और दिविजा भी उनके साथ थीं. स्नान के बाद सीएम फडणवीस ने मीडिया से बात की और कहा कि यहां की व्यवस्था बहुत सुंदर है. दुनिया के लोग भी अचंभित हैं कि कैसे इतने लोग आए और कैसे लोगों को मैनेज किया गया.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''मैं तो बहुत ही प्रसन्न हूं कि परिवार के साथ महाकुंभ में आ पाया. इस बार जिस प्रकार का योग बना है और 144 साल बाद यह योग बना है. मैं यूपी सरकार और सीएम योगी को बहुत बधाई देना चाहता हूं बहुत सुंदर व्यवस्था है. लोग प्रसन्न हैं. नया इतिहास और रिकॉर्ड बन रहा है जिस प्रकार श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है गंगा मैया की अराधना की है नया रिकॉर्ड बना है. ''

दुनिया भी कुंभ देखकर हैरान- फडणवीस

उन्होंने कहा कि दुनिया के लोग भी अचंभित हैं जैसा आस्था का कुभ देखने को मिला है. कितने लोग कैसे आए कैसे मैनेज किया, कैसे डुबकी लगाई. यह भव्यता, दिव्यता और कुंभ है. जो लोग कुंभ में नहीं आ पा रहे हैं वो दूसरों से कह रहा है कि गंगाजल ले आना ताकि मैं भी पूण्य कमा लूं."

नासिक कुंभ की अभी से करेंगे तैयारी - अमृता

सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा, 'बहुत ही अच्छा लगा. मन में बहुत अच्छा अहसास है. बहुत सुंदर है. 50 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकियां लगाई है. आनंद और अद्वितीय अनुभव है.'' अगला कुंभ महाराष्ट्र के नासिक में लगेगा, उसकी कैसी तैयारी है? इस पर अमृता ने कहा, ''बहुत अत्साहित हैं. उसका अभी से प्रयास करेंगे वो भी खूबसूरत अनुभव बने. सब लोग आएंगे ऐसी आशा है. लोग आस्था से आते हैं इसलिए उनके लिए व्यवस्था अच्छी हो.'' बेटी दिविजा फडणवीस ने कहा कि बहुत अच्छा अनुभव था. यह भारत की संस्कृति के बारे में बहुत सिखाता है. 

ये भी पढे़ं- वाइस चांसलर शांतिश्री पंडित बोलीं, 'JNU से ज्यादा वामपंथी है सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, आज ही हुए थे डिस्चार्ज
शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, आज ही हुए थे डिस्चार्ज
NCP में अंदरूनी कलह! सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के पदों पर असमंजस बरकरार
NCP में अंदरूनी कलह! सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के पदों पर असमंजस बरकरार
महाराष्ट्र में छात्रों का भत्ता बढ़ा, ट्रैफिक चालान पर 20% छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
महाराष्ट्र में छात्रों का भत्ता बढ़ा, ट्रैफिक चालान पर 20% छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
मुंबई में पटाखों को लेकर बड़ा फैसला, 2 दिसंबर तक आदेश लागू आदेश
मुंबई में पटाखों को लेकर बड़ा फैसला, 2 दिसंबर तक आदेश लागू आदेश

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget