एक्सप्लोरर

Mumbai: मुंबई से धरे गए 9 बांग्लादेशी घुसपैठिए, भारत में खुलवा रखे थे बैंक अकाउंट और पैसे ट्रांसफर करते थे बांग्लादेश

Mumbai News: फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में एंट्री लेने वाले बांग्लादेशी नागरिकों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज से भारत के बैंकों में खाते भी खुलवा लिए थे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 9 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजतिलक रौशन ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत से बांग्लादेश में पैसे ट्रांसफर करते थे. इसके अलावा इनकी तरफ से आधार कार्ड भी बनवाए गए. फर्जी दस्तावेजों की मदद से इन बांग्लादेशी नागरिकों ने भारत आकर बैंक खाते भी खुलवाए. डीसीपी राजतिलक रौशन के अनुसार, पुलिस जांच करने में जुटी हुई है कि इन लोगों के साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे.

16 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजे गए आरोपी
क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजतिलक रौशन ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि 2 आरोपी कई सालों से मुंबई में रह रहे थे. अब पुलिस उन लोगों की भी तलाश में जुट गई है, जिनकी तरफ से आरोपियों को फर्जी दस्तावेज बनाकर बांग्लादेशी नागरिकों को दिए गए थे. इसके साथ ही मुंबई क्राइम ब्रांच ने इन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद कोर्ट ने 16 दिसंबर तक इन सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में रखने की सजा सुनाई.

4 बांग्लादेशी अप्रवासियों की और हुई थी गिरफ्तारी
आपको बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-6 बीते हफ्ते ही मुंबई और नवी मुंबई इलाके से अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशी अप्रवासियों को गिरफ्तार किया था. इनकी पहचान मुंबई के वडाला में रहने वाले 37 वर्षीय अकरम नूरनबी शेख, नवी मुंबई के कामोठे में रहने वाले 26 वर्षीय अबूशाहिद अब्दुल हामिद अलीमिया, 35 वर्षीय मोनाली खातून रफीक शेख उर्फ मोनजी खातून शेख और 26 वर्षीय लीना शजान हलदर के रूप में हुई थी. इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली थी कि वो शेख बांग्लादेश के चितागांव राज्य के रहने वाले है और कुछ सालों पहले अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Security Breach: संसद में सुरक्षा चूक के बाद महाराष्ट्र में अलर्ट, विधायकों को तीन के बदले दो ही पास मिलेंगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget