एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में यह क्या हुआ? एकनाथ शिंदे का साथ छोड़ BJP में शामिल हुए कई भरोसेमंद नेता, यह है शिकायत

Eknath Shinde Shiv Sena: महाराष्ट्र के सोलापुर में एकनाथ शिंदे गुट को भारी नुकसान हुआ है. लगभग 40 कार्यकर्ताओं समेत कई पदाधिकारियों ने शिवसेना छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है.

महाराष्ट्र के सोलापुर में उप मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को तगड़ा झटका लगा है. एकनाथ शिंदे गुट के कई पदाधिकारियों ने करीब 40 कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी छोड़ दी है. ये सभी सोमवार (18 अगस्त) को बीजेपी में शामिल हो गए हैं. 

नेताओं से जब इस पार्टी पलायन की वजह पूछी गई तो उन्होंने शिवसेना सोलापुर इकाई में आंतरिक कलह को जिम्मेदार बताया. 

15 दिन पहले दे दिया था इस्तीफा

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना के नेता रहे दिलीप कोल्हे ने जानकारी दी है कि उन्होंने और अन्य पदाधिकारियों ने 15 दिन पहले अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था. नेता का कहना है कि उन्होंने सोलापुर जिले में पार्टी की स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया था. हालांकि, कोई एक्शन नहीं लिया गया. ऐसे में नाराजगी जाहिर करते हुए नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है.

बैठक कर बीजेपी में शामिल होने का फैसला

दिलीप कोल्हे ने बताया कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई और सभी ने सर्वसम्मति से बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया. उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, बीजेपी और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ सत्ताधारी दल महायुति का हिस्सा है.

बीजेपी के मंत्री से एकनाथ शिंदे का टकराव

बीजेपी नेता गणेश नाइक जबसे देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में शामिल हुए हैं, एकनाथ शिंदे को लगातार चुनौती पर चुनौती देते आ रहे हैं. ठाणे की राजनीति पर गणेश नाइक ने नजर बनाकर रखी है. जबसे वे मंत्री बने हैं, तबसे उन्होंने एकनाथ शिंदे को घेरने का कोई मौका बर्बाद नहीं जाने दिया. 

एक बार फिर से बीजेपी के मंत्री ने शिवसेना प्रमुख पर धावा बोला है. 22 अगस्त को मंत्री गणेश नाइक ठाणे में जनता दरबार लगाने जा रहे हैं. उन्हें हाल ही में यह भी कहते सुना गया था कि मुख्यमंत्री पद के लिए एकनाथ शिंदे की लॉटरी लग गई थी. इसके जवाब में शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि गणेश नाइक एक वरिष्ठ नेता और मंत्री हैं, उन्हें ऐसे बयान देने से बचना चाहिए. हालांकि, इससे यह जरूर साबित होता है कि एकनाथ शिंदे और बीजेपी नेतृत्व के बीच में सबकुछ ठीक नहीं है.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget