एक्सप्लोरर

'दादा को सुबह-शाम शपथ लेने का अनुभव है', अजित पवार पर एकनाथ शिंदे के बयान से लगे ठहाके, वीडियो वायरल

महाराष्ट्र में बनने जा रही देवेंद्र फडणवीस की नई सरकार में शामिल होने के लेकर एकनाथ शिंदे ने पत्ते नहीं खोले हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही इसपर फैसला लिया जाएगा. इससे पहले फडणवीस ने उनसे अपील की.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बनने जा रही महायुति सरकार की तस्वीर पर सस्पेंस बढ़ गया है. दरअसल, शिवसेना अध्यक्ष और कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने नई सरकार में शामिल होने को लेकर रुख साफ नहीं किया है. उन्होंने सरकार में शामिल होने को लेकर देवेंद्र फडणवीस की अपील के बाद कहा कि शाम तक इंतजार करें.

इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि शाम तक उनका (एकनाथ शिंदे) समझ आएगा, मैं शपथ लूंगा, मैं इंतजार नहीं करूंगा. इसके बाद एनसीपी प्रमुख पवार को जवाब देते हुए शिंदे ने हल्के अंदाज में कहा, "दादा (अजित पवार) को सुबह और शाम दोनों समय शपथ लेने का अनुभव है.''

इस दौरान एकनाथ शिंदे तेज हंसे. वहां मौजूद देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य नेता भी हंसी नहीं रोक सके. 

शिंदे ने पुराने घटनाक्रम की तरफ किया इशारा

बता दें कि नवंबर 2019 को अजित पवार ने चौंकाते हुए देवेंद्र फडणवीस से हाथ मिला लिया था और सुबह सुबह डिप्टी सीएम की शपथ ली थी. हालांकि ये सरकार एक हफ्ते भी नहीं चली. इसके बाद अजित पवार ने शरद पवार की पार्टी एनसीपी में बगावत कर दी और दो जुलाई 2023 को एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए. ये शपथ शाम को हुई थी.

अब एक बार फिर अजित पवार देवेंद्र फडणवीस के साथ शपथ लेने जा रहे हैं. फडणवीस ने शिंदे से सरकार में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा, ''मैं स्वयं एकनाथ शिंदे के पास गया था. हम सभी की इच्छा है कि इस सरकार में वे हमारे साथ रहें. मुझे विश्वास है कि वे हमारे साथ रहेंगे. पिछले ढाई सालों में हमने साथ मिलकर काम किया है.''

देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने की घोषणा के बाद सामने आई एकनाथ शिंदे की तस्वीर, देखें रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget