एक्सप्लोरर

मुंबई से सटे डोंबिवली में फिर ब्लास्ट, नौ घायल, दो की हालत गंभीर

Dombivli Blast: मुंबई से सटे डोंबिवली के टंडन रोड पर एक दुकान में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया है. धमाके में 9 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Dombivli Blast News: मुंबई से सटे डोंबिवली में फिर विस्फोट हो गया. डोंबिवली के टंडन रोड पर एक दुकान में सिलेंडर फट गया. फायर ब्रिगेड ने बताया कि सबसे पहले दुकान में आग लगी जिसके बाद घरेलू उपयोग का सिलेंडर था, जो फट गया. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस धमाके में 9 लोग घायल हुए है. इनमें से दो की हालत बेहद गंभीर है. विस्फोट में जख्मी हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इससे पहले डोंबिवली एमआईडीसी में एक कंपनी में विस्फोट की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी. डोंबिवली में पिछले हफ्ते केमिकल फैक्टरी में विस्फोट मामले में कंपनी के एक और डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. फैक्टरी के रिएक्टर में विस्फोट की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

डोंबिवली इलाके में केमिकल फैक्टरी में हुआ था विस्फोट

ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में स्थित 'अमुदन केमिकल्स' में 23 मई को हुए विस्फोट का प्रभाव इतना भयानक था कि आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और वहां खड़ी कारें, सड़कें और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद पुलिस ने 'अमुदन केमिकल्स' के डायरेक्टर मलय मेहता (38) को गिरफ्तार किया था. क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को कंपनी की एक और निदेशक और मलय मेहता की पत्नी स्नेहा मेहता (35) को तलब किया और  पूछताछ के बाद मामले में प्रथम दृष्टया उनकी संलिप्तता साबित होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारी ने बताया कि जांच दल ने मुंबई स्थित मेहता के आवास पर भी छापा मारा और कुछ दस्तावेज इकट्ठा किये, जो जांच के लिए अहम हैं. राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार को कहा था कि घटना की जांच के लिए उद्योग, श्रम एवं पर्यावरण विभागों के प्रमुख सचिवों वाली तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है और यह तीन सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

ये भी पढ़ें:

Pune Porsche Accident: नाबालिग आरोपी का ब्लड सैंपल बदलने का मामला, महाराष्ट्र सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी कमेटी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget