एक्सप्लोरर

Mumbai: मानसून आने के साथ मुंबई में तेजी से बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले, BMC ने दी चेतावनी, जारी किए ये निर्देश

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि धारावी झुग्गी-बस्ती कॉलोनी में बुधवार को संक्रमण के 10 नये मामले सामने आए जो कि चिंताजनक है. मुंबई में चार फरवरी को संक्रमण के 846 मामले दर्ज किए गए थे.

Mumbai Corona News: मुंबई में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. शहर में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 6% हो गया है. कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. बढ़ते मामलों के मद्देनजर अब शहर में टेस्टिंग की गति को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. बीएमसी ने इस बात की जानकारी दी. बीएमसी ने अधिकारियों से युद्ध स्तर पर टेस्टिंग को बढ़ाने के लिए कहा है. इसके साथ-साथ परीक्षण करने वाली लैब को पूरे स्टाफ के साथ एकदम सक्रिय रहने को कहा गया है. बीएमसी ने चेतावनी दी कि मुंबई में दैनिक नए मामलों में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है. मानसून आने के साथ अब कोरोना के मामलों में और वृद्धि देखने को मिलेगी.

इसके अलावा बीएमसी ने 12-18 साल के बच्चों के टीकाकरण और वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज देने की गति को बढ़ाने का भी निर्देश दिया. कोरोना के मामलों में तेज वृद्धि की आशंका जताते हुए बीएमसी ने बड़े अस्पतालों को भी अपने पूरे स्टाफ के साथ एकदम एक्टिव मोड पर रहने का निर्देश दिया. निजी अस्पतालों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिये गए हैं. बीएमसी द्वारा अस्पतालों को कोरोना वॉर्ड तैयार करने, मेडिकल टीम की तैनाती करने और एम्बुलेंस और स्टाफ को एकदम तैयार रखने का आदेश दिया गया है.

बीएमसी ने कहा कि यदि कोरोना के मामले रफ्तार पकड़ते हैं तो मलाड में स्थित बड़े अस्पतालों को पहले इस्तेमाल में लाया जाएगा. बता दें कि  मंगलवार को मुंबई में कोरोना के 506 केस सामने आए जो कि 6 फरवरी के बाद कोरोना के दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है. इस साल अप्रैल में रिपोर्ट किए गए मामलों की तुलना में मुंबई में मई में रिपोर्ट किए गए कोविड मामलों की संख्या में 100% से अधिक की वृद्धि देखी गई है.

यह भी पढ़ें:-

Mumbai News: दुकानों में मराठी भाषा में लिखे साइन बोर्ड का सर्वे करेगी BMC, नियम के उल्लंघन पर होगा एक्शन

LPG Cylinder Price: पेट्रोल-डीजल के बाद अब LPG गैस सिलेंडर के दाम हुए कम, जानिए दिल्ली- मुंबई में क्या है नई कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget