एक्सप्लोरर

BJP का मिशन मुंबई, उद्धव ठाकरे को कितनी चुनौती दे पाएंगे देवेंद्र फडणवीस? समझें सीटों का समीकरण

Mumbai Assembly Seats: हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मुंबई में बीजेपी को एक ही सीट पर जीत मिली. इसके बाद से बीजेपी विधानसभा चुनाव के मिशन में जुट गई है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती देते हुए कहा कि राज्य की राजनीति में या तो तुम रहोगे या फिर मैं.

उनके इस बयान के बाद से बीजेपी उद्धव ठाकरे पर हमलावर है. हालांकि दिलचस्प है कि देवेंद्र फडणवीस ने इसपर टिप्पणी नहीं की है. माना जा रहा है कि इन दिनों फडणवीस मुंबई को लेकर बड़ी रणनीति बना रहे हैं और इसी से वो जवाब देंगे.

BMC में उद्धव ठाकरे का दबदबा

पिछले 25 सालों से मुंबई महानगर निगम (BMC) पर ठाकरे का कब्जा है. विधानसभा चुनाव में भी ठाकरे का दबदबा कायम रहा. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में ठाकरे के 4 में से 3 सांसद चुनकर आए हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे बीजेपी के सामने और चुनौती दे सकते हैं. ऐसे में अब बीजेपी ने मिशन मुंबई के लिए तैयारी शुरू कर दी है.

मुंबई में कुल 36 विधानसभा क्षेत्र हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 15 विधायक चुनकर आए थे. वहीं शिवसेना के 14 विधायक चुने गए. उनमें से 6 विधायक एकनाथ शिंदे के साथ चले गए. दूसरी तरफ कांग्रेस के 4 विधायक हैं और एनसीपी के एक विधायक हैं. 2019 में समाजवादी पार्टी के एक विधायक चुने गए थे.

लोकसभा चुनाव की बात करें तो 2019 के बाद 2024 में बीजेपी का प्रदर्शन खराब रहा. मुंबई में कुल 6 लोकसभा क्षेत्र हैं. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को एक ही सीट पर जीत मिली. वहीं उद्धव ठाकरे ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के 3 और कांग्रेस और शिंदे गुट की शिसेना को एक-एक सीट मिली.

बीजेपी के इतने विधायक होकर भी एक ही सीट पर जीत हासिल करना पार्टी के लिए झटका माना गया. महाराष्ट्र की राजनीति में ये चर्चा हमेशा से रही है कि अगर मुंबई जीते तो महाराष्ट्र जीत लिया, ऐसे में बीजेपी का यह मिशन जरूरी हो गया है. इस मिशन में अब सबसे गर्म मुद्दा है बजरंग दल के अरविंद वैश्य की हत्या का. इसको बीजेपी बड़ा मुद्दा बनाने की फिराक में है.

मिशन मुंबई के लिए क्या है रणनीति?

महाराष्ट्र बीजेपी के प्रभारी अश्विनी वैष्णव 5 अगस्त के बाद मुंबई के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देंगे. लोकसभा चुनाव में हार क्यों हुई? इसपर आत्मपरिक्षण करेंगे. मुंबई की 36 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और खुद जाएजा लेंगे.

कौन सी विधानसभा क्षेत्र में क्या-क्या समस्या है, इसका रिपोर्ट बनाएंगे. उसी हिसाब से आने वाले विधानसभा चुनाव में टिकटों को बंटवारा किया जाएगा. इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. 

Maharashtra: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के खिलाफ HC में याचिका, की ये बड़ी मांग

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, आज ही हुए थे डिस्चार्ज
शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, आज ही हुए थे डिस्चार्ज
NCP में अंदरूनी कलह! सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के पदों पर असमंजस बरकरार
NCP में अंदरूनी कलह! सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के पदों पर असमंजस बरकरार
महाराष्ट्र में छात्रों का भत्ता बढ़ा, ट्रैफिक चालान पर 20% छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
महाराष्ट्र में छात्रों का भत्ता बढ़ा, ट्रैफिक चालान पर 20% छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
मुंबई में पटाखों को लेकर बड़ा फैसला, 2 दिसंबर तक आदेश लागू आदेश
मुंबई में पटाखों को लेकर बड़ा फैसला, 2 दिसंबर तक आदेश लागू आदेश

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Teak Tree Cultivation: सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
Embed widget