एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ INDIA गठबंधन की रैली, उद्धव शामिल होंगे या नहीं?

INDIA Alliance Rally at Ramleela Maidan: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोला हुआ है. गिरफ्तारी विरोध करने के लिए बड़ी रैली आयोजित की जाएगी.

Maharashtra News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आबकारी नीति मामले में हुई गिरफ्तारी के विरोधी में INDIA गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में रैली करने जा रही है. इस रैली में शिवसेना-यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) शामिल होंगे.  बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में रैली के लिए 20 हजार लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति दी है.

इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने इस रैली को लेकर जानकारी देते हुए बताया था कि 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा. इसमें इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता शामिल होंगे. वहीं, कांग्रेस की ओर से बताया गया था कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी, पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के खिलाफ महारैली का आयोजन हो रहा है. 

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. उन्हें पहले छह दिन के लिए रिमांड में भेजा गया था और उनकी रिमांड अब 1 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है.

लोगों से रामलाली मैदान आने का अनुरोध कर रही आप
उधर, आप नेता दुर्गेश पाठक ने शुक्रवार को वीडियो संदेश जारी कर दिल्लीवासियों से रामलीला मैदान पहुंचने की अपील की है. पाठक ने कहा, ''हमारे सीएम अरविंद केजरीवाल को मोदी जी ने गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया है. उनका मकसद यही है कि केजरीवाल जी को कैसे खत्म किया जाए. संविधान को बचाने के लिए 31 मार्च की सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में आइए ताकि मोदी जी को आगे इतनी हिम्मत न हो कि वह देश के लोगों और संविधान के साथ ऐसा व्यवहार कर  सकें.''

आप विधायकों की दिल्लीवासियों से अपील
आप विधायक कुलदीप कुमार ने भी ऐसा ही एक वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा, ''केजरीवाल जी को कैसे मोदी जी ने फर्जी तरीके से चुनाव के रास्ते हटाने के लिए गिरफ्तार कर लिया है. केजरीवाल जी ने अपनी खुशियों के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया है. गिरफ्तारी के लिए 31 मार्च को रामलीला मैदान में सभा होने वाली है,. ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे.''

ये भी पढ़ें- ABP Shikhar Sammelan: '...खुद को नहीं बचा सकते', अरविंद केजरीवाल को लेकर क्या बोले जयंत चौधरी?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget