एक्सप्लोरर

'मुझे उद्धव ठाकरे और अजित पवार के खिलाफ दस्तखत करने को कहा गया', अनिल देशमुख का चौंकाने वाला दावा

एनसीपी (एसपी) के नेता अनिल देशमुख ने दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस ने हलफनामे भेजे और मुझसे उन पर दस्तखत करने को कहा. उन्होंने कहा अगर मैंने ऐसा किया तो न ED और न ही CBI मेरे पीछे आएगी.

Anil Deshmukh News: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख ने राजनीति में भूचाल लाने वाला दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक बिचौलिए ने उन्हें केस में फंसने से बचने के लिए (तत्कालीन) महा विकास आघाडी सरकार के बड़े नेताओं के खिलाफ हलफनामा देने को कहा था. 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, देशमुख ने बुधवार (25 जुलाई) को कहा, ''तीन साल पहले देवेंद्र फडणवीस ने एक आदमी को मेरे पास भेजा और मुझसे चार हलफनामे लिखने को कहा. मुझे उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, अजित पवार और अनिल परब के खिलाफ लिखित आरोप लगाने को कहा गया.''

...इसीलिए ED और CBI को मेरे पीछे लगाया गया- अनिल देशमुख

उन्होंने कहा, ''देवेंद्र फडणवीस ने हलफनामे भेजे और मुझसे उन पर दस्तखत करने को कहा. मुझे कहा गया कि अगर मैंने ऐसा किया तो न तो ED और न ही CBI मेरे पीछे आएगी. मुझ पर दबाव डाला गया. हालांकि मैंने साफ कहा कि अगर मुझे आजीवन जेल भी जाना पड़े तो भी मैं झूठे आरोप नहीं लगाऊंगा. मैं नहीं झुका और इसीलिए ED और CBI को मेरे पीछे लगाया गया. मुझसे झूठा हलफनामा देने को कहा गया कि आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान का रेप किया और उसे बालकनी से फेंक दिया.''

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख ने अप्रैल 2021 में गृहमंत्री के पद इस्तीफा दे दिया था. उनपर तब मुंबई के तत्कालीन पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने उनपर आरोप लगाया था कि वह पुलिस को शहर के होटल और बार मालिकों से वसूली करने को कहते हैं.

देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?
इन आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए उप-मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, ‘‘ अनिल देशमुख को पता होना चाहिए कि उनकी ही पार्टी के नेताओं ने तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शरद पवार या विवादास्पद पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के विरूद्ध उनकी टिप्पणियों वाले कई दृश्य-श्रव्य सबूतों के साथ मुझसे मुलाकात की है. यदि मुझपर झूठे आरोप लगाये जाते हैं तो मेरे पास इस सबूत को सार्वजनिक करने के सिवा कोई विकल्प नहीं होगा.’’

बीजेपी नेता ने कहा कि देशमुख उस मामले में बरी नहीं हुए हैं जिसमें उनपर पुलिस अधिकारियों को 100 करोड़ रुपये जुटाने का निर्देश देने का आरोप है, वह बस जमानत पर बाहर हैं.

'किसी भी हालत में MNS सत्ता का...', राज ठाकरे का कार्यकर्ताओं को साफ संदेश, सीटों को लेकर भी बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC गाइडलाइंस: केंद्र सरकार पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, 'यूपी इलेक्शन के नतीजे...'
UGC पर कमेटी को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी का केंद्र पर हमला, जानें क्या कहा?
अंबोली डबल मर्डर केस: जितेंद्र राणा की उम्रकैद 20 साल में बदली, 2 बरी
अंबोली डबल मर्डर केस: जितेंद्र राणा की उम्रकैद 20 साल में बदली, 2 बरी
मुंबई: अस्पताल में शरद पवार का इलाज जारी, अब कैसी है तबीयत?
मुंबई: अस्पताल में शरद पवार का इलाज जारी, अब कैसी है तबीयत?
धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के कांग्रेस नेता, 'उसको तो चौराहे पर लाकर ठोकना चाहिए'
धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के कांग्रेस नेता, 'उसको तो चौराहे पर लाकर ठोकना चाहिए'

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget