एक्सप्लोरर

RSS की महिला शाखा के कार्यक्रम में दिखीं अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, डिप्टी CM ने दिया ऐसा जवाब

Sunetra Pawar News: सुनेत्रा पवार के आरएसएस के कार्यक्रम में जाने पर शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने कहा कि कहीं अजित पवार पर दबाव तो नहीं है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला शाखा 'राष्ट्र सेविका समिति' के एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सांसद सुनेत्रा पवार के शामिल होने से राजनीतिक हलकों में चर्चा छिड़ गई है . यह कंगना रनौत के आवास पर आयोजित किया गया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. इन तस्वीरों में सुनेत्रा पवार के संघ के कार्यक्रम में नज़र आने पर कई लोगों ने खड़े किए हैं. डिप्टी सीएम अजित पवार की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

कंगना रनौत के आवास पर हुआ कार्यक्रम

अजित पवार नागपुर के रेशमबाग जाने से बचते रहे थे. हालांकि, अब उनकी पत्नी और सांसद सुनेत्रा पवार राष्ट्र सेविका समिति की बैठक में शामिल होकर चर्चा का विषय बन गई हैं. 20 अगस्त को कंगना रनौत ने X पर पोस्ट किया, "आज मेरे आवास पर ‘राष्ट्र सेविका समिति’ महिला शाखा का आयोजन हुआ.हम सब मिलकर सनातन मूल्यों, हिन्दू संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना को और प्रखर बनाएंगे. हम सबका संकल्प है कि मानव सेवा, राष्ट्र निर्माण और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे. महिलाओं की जागरूकता और सहभागिता ही राष्ट्र को सशक्त बनाती है."

रोहित पवार ने चाचा पर साधा निशाना

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के नेता और विधायक रोहित पवार ने सुनेत्रा पवार के आरएसएस के एक कार्यक्रम में शामिल होने पर अजित पवार की पार्टी की आलोचना की है. रोहित पवार ने इसे 'दोगली' राजनीति बताते हुए कहा कि एक तरफ अजित पवार शिव, शाहू, फुले, आंबेडकर और यशवंतराव चव्हाण का नाम लेते रहते हैं, दूसरी तरफ़ उनके प्रतिनिधि आरएसएस की बैठकों में जाते हैं. रोहित पवार ने यह भी आशंका जताई की कहीं अजीत पवार पर किसी प्रकार का दबाव तो नहीं.

अजित पवार ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब

वर्धा जिले के दौरे पर जब उपमुख्यमंत्री अजित पवार से पत्रकारों ने उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने पर सवाल पूछा तो उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "मैं पूछता हूं, मुझे नहीं पता. मुझे मिनट टू मिनट नहीं पता कि मेरी पत्नी सुबह से शाम तक कहां जाती है. आपने अभी पूछा. अब मैं पूछता हूं, क्यों, वह कहां गई?"

सुनेत्रा पवार ने क्या कहा?

सुनेत्रा पवार ने X पर पोस्ट कर अपना स्पष्टीकरण दिया, "एक बैठक में मेरी उपस्थिति को लेकर चर्चा चल रही है, जिसके बारे में मैं स्पष्ट करना चाहूंगी कि इसके पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं था. अन्य महिला सांसद भी उसमें मौजूद थीं. एक राज्यसभा सांसद होने के नाते और बारामती में लंबे समय से सामाजिक कार्य करने के कारण, मैं विभिन्न महिला संगठनों के कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से जानने के लिए उत्सुक हूं. उस बैठक में विभिन्न राज्यों की महिलाएं मौजूद थीं. मैं वहां उनकी गतिविधियों और कार्यप्रणालियों को समझने गई थी. जब मुझे उस समय बोलने के लिए कहा गया, तो मैंने केवल दो शब्दों में अपनी बात रखी. कृपया मेरी उपस्थिति का राजनीतिक अर्थ न निकालें. मेरा उद्देश्य समाज में महिलाओं के कार्यों को समझना और उन्हें प्रोत्साहित करना था, है और रहेगा."

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget