एक्सप्लोरर

MP News: बीजेपी विधायक से शराब ठेके की शिकायत, एमएलए का जवाब सुनकर दंग रह गईं महिलाएं

MP Politics: महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद विधायक सूबेदार सिंह सिकरवार ने कहा कि शराब बंद नहीं होगी, ठेकेदार तो हम ही हैं. जब महिलाओं से विधायक ने कहा कि ठेकेदार मैं ही हूं,

Viral Video: मध्य प्रदेश की सरकार ने इस महीने से लागू नई आबकारी नीति में शराब के अहातों को बंद करने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शराब के अहातों बंद करने की बात कह रहे हैं. वहीं उनकी पार्टी के एक विधायक एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि शराब कैसे बंद होगी,ठेकेदार तो मैं ही हूं. बीजेपी विधायक ने यह बात तह कही, जब उनके क्षेत्र की महिलाएं एक शराब के ठेके को बंद करवाने की शिकायत लेकर उनके पास पहुंचीं.

महिलाओं को शराब के ठेके से क्या शिकायत है

यह मामला मुरैना जिले की जौरा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक सूबेदार सिंह सिकरवार से जुड़ा है. वहां महिलाएं शराब बिक्री की शिकायत लेकर विधायक के पास पहुंची थीं.लेकिन विधायक का जवाब सुकर सभी महिलाएं दंग रह गईं.विधायक ने कहा कि शराब कैसे बंद होगी,ठेकेदार तो मैं ही हूं. विधायक और महिलाओं के बीच चर्चा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

कहां और कब का है मामला

जौरा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांव सांकरा की कुछ महिलाएं गांव के शराब ठेकेदार की शिकायत लेकर विधायक के पास पहुंची थीं. महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद विधायक ने कहा कि शराब बंद नहीं होगी, ठेकेदार तो हम ही हैं. जब महिलाओं से विधायक ने कहा कि ठेकेदार मैं ही हूं, तो महिलाओं ने कहा यह कौन सी बात है,आप ठेकेदार हैं तो शराब घर बैठकर पिलाएंगे और घर पर मार भी हम खाएं फिर अपनी पीड़ा लेकर कहां जाएं. महिलाओं की बात सुनकर बीजेपी विधायक सूबेदार पहले तो सोच में पड़ गए। विधायक से महिलाओं ने जमकर सवाल जवाब किए. इसी दौरान किसी ने इस बातचीत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. उनका यह वीडियो अब वायरल है.

उमा भारती और नई शराब नीति

राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराब के इन ठेकों का विरोध करती रही हैं. अभी इसी साल फरवरी में उन्होंने भोपाल का अयोध्या नगर इलाके के एक मंदिर में तीन दिन तक डेरा डाल रखा था. वे मंदिर के सामने स्थित शराब दुकान व प्रदेश की शराब नीति के विरोध कर रही थीं. अपना धरना खत्म करते हुए भारती ने कहा था कि अगर प्रदेश की शराब नीति हमारे अनुरूप नहीं आई तो शराब दुकानों पर जो होगा वो नजीर बनेगा. इसके बाद प्रदेश की  शिवराज सरकार ने नई शराब नीति में शराब के अहातों को बंद करने का फैसला किया है. 

ये भी पढ़ें

High Court News: छात्रवृत्ति घोटालेबाजों पर मेहरबान है एमपी सरकार, हाईकोर्ट ने लगाई 25 हजार की कास्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget