एक्सप्लोरर

MP Weather Update: सुबह से तरबतर हो रहा भोपाल, इन जिलों में भी बारिश का अनुमान, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

MP Monsoon Update: गुरुवार को प्रदेश के 12 जिलों में अलर्ट जारी हुआ है. भोपाल-इंदौर में हो हल्की से तेज बारिश का आशंका जताई जा रही है. वहीं, सबसे ज्यादा बारिश के मामले में नरसिंहपुर सबसे आगे है.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह से ही मौसम खुशनुमा है और बारिश तरबतर कर रही है. इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है तो वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन जैसे बड़े शहरों में हल्की से तेज बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार ट्रफ लाइन और कम दबाव का एरिया बनने से पूर्व मप्र में 5 अगस्त तक बारिश का अनुमान है.

हालांकि इस दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में राहत रहेगी. इधर राजधानी भोपाल में अल सुबह से ही रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. रिमझिम बारिश की वजह से भोपाल का मौसम खुशनुमा हो गया है. 

12 जिलों में बारिश, 40 में राहत
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान 12 जिलों में भारी बारिश होगी, जबकि 40 जिलों में राहत रहेगी. जिन जिलों में बारिश होगी उनमें सीधी, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पन्ना जिला शामिल हैं. जबकि जिन जिलों में राहत रहेगी उनमें विदिशा, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगड़ और निवाड़ी शामिल हैं. इन जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है.

नरसिंहपुर ने सिवनी को छोड़ा पीछे
सबसे ज्यादा बारिश के मामले में अब नरसिंहपुर जिला नंबर वन हो गया है. नरसिंहपुर ने सिवनी जिले को पीछे छोड़ दिया है. नरसिंहपुर जिले में 1 जून से अब तक 28 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सिवनी जिले में 697 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. तो वहीं इंदौर, छिंदवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, रतलाम और सीहोर जिले में 24 इंच बारिश, बैतूल, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, उज्जैन, शिवपुरी, अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, सागर और शहडोल में 20 इंच से ज्यादा बारिश हुई है.

कटनी, भोपाल, उमरिया, आगर मालवा, अलीराजपुर, भिंड, धार, गुना, झाबुआ, नीमच, राजगढ़, श्योपुरकलां, शिवपुरी में 16 इंच बारिश हुई है. सबसे कम बरसात ग्वालियर, सतना और अशोकनगर में हुई है. इन जिलों में 10 इंच से कम बारिश रिकार्ड की गई है.

यह भी पढ़ें: MP News: आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु करेंगी 'उत्कर्ष और उन्मेष उत्सव' का उद्घाटन, इन रास्तों पर डायवर्ट होगा ट्रैफिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget