एक्सप्लोरर

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अभी चढ रहा है पारा, जानिए कबसे फिर बढ़ सकता है सर्दी का सितम

MP Ka Mausam: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है. जब यह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत से क्रॉस हो जाएगा, तब प्रदेश में ठंड बढ़ेगी.

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश (MP Weather Update) में हल्की ठंड के बीच तापमान का बढ़ना जारी है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी अगले दो दिन तक होगी. इस दौरान दिन-रात के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम में 13 फरवरी के बाद थोड़ा सा बदलाव हो सकता है. इस दौरान तापमान गिर सकता है. मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र (IMD Bhopal) के मुताबिक शुक्रवार को ग्वालियर संभाग (Gwalior Region) के तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा. प्रदेश के बाकी के जिलों में तापमान सामान्य बना रहा. 

मध्य प्रदेश की सबसे ठंडी जगह कौन सी है

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को सबसे कम तापमान रीवा और मलांजखंड (बालाघाट) में रिकॉर्ड किया गया. इन दोनों ही जगहों का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. विभाग का कहना है कि शनिवार तक तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. वहीं इसके बाद न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है. जब यह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत से क्रॉस हो जाएगा, तब प्रदेश में ठंड बढ़ेगी. तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. इसके बाद तापमान थोड़ा बढ़ेगा. अभी पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण दिन में हल्की ठंड बढ़ी है,लेकिन धूप चुभ रही है.मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अनुसार फरवरी के आखिरी हफ्ते से प्रदेश में गर्मी अपना असर दिखाने लगेगी. मार्च के आखिरी हफ्ते से लू भी चल सकती है. प्रदेश में आमतौर पर गर्मी 15 मार्च से शुरू होती है और 10 जून तक चलती है.

कैसा रहेगा राजधानी भोपाल का पारा

अब अगर आज प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो राजधानी भोपाल में आज तापमान 13 से 29   डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले इंदौर में पारा 15 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.वहीं जबलपुर में पारा 12 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.  ग्वालियर में पारा 11 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.सतना में तापमान 13 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

ये भी पढ़ें

Mahashivratri 2023: महाकाल का चंदन से किया गया आकर्षक श्रृंगार, इस रूप के दर्शन का भी विशेष महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget