एक्सप्लोरर

Watch: कार्तिक मेले में हत्या के बाद तोड़फोड़ और हंगामा, नाराज व्यापारियों ने भी किया चक्काजाम

Ujjain News: कार्तिक मेले में हत्या के बाद धरना-प्रदर्शन, बवाल और तोड़फोड़ हुआ. हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मेला खत्म करने की मांग उठाई. महाकाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला.

Ujjain Crime News: कार्तिक मेले में मंगलवार रात हत्या के बाद आज धरना-प्रदर्शन, बवाल और तोड़फोड़ हुआ. हंगामे के बाद भारी पुलिस बल मेला परिसर में तैनात कर दिया गया. स्थिति को काबू में करने के लिए प्रशासन ने मेला समाप्ति की भी घोषणा कर दी. मेला खत्म होने के एलान से व्यापारियों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने चक्काजाम कर मेला की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की. उज्जैन में नगर निगम कई दशकों से शिप्रा नदी के तट पर कार्तिक मेले का आयोजन करता आ रहा है.

कार्तिक मास होने वाले आयोजन में लोगों के साथ-साथ व्यापारी भी हिस्सा लेते हैं. मंगलवार रात कार्तिक मेले में दीपू की बदमाशों ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी. युवक ने बहन के साथ हुई छेड़छाड़ का विरोध किया था. घटना से नाराज हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बुधवार दोपहर कार्तिक मेला परिसर में प्रदर्शन किया. मेले में तोड़फोड़ भी की गई. हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मेला खत्म करने की मांग उठाई. महाकाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला. नगर निगम ने कार्तिक मेला की अंतिम तारीख 6 दिसंबर घोषित की थी. एडीएम संतोष टैगोर ने मेला अधिकृत रूप से समाप्त करने के निर्देश जारी कर दिए.

मेला समाप्ति की घोषणा से व्यापारियों का गुस्सा भड़का

मेला समाप्ति की खबर पर व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया. चक्काजाम लगाकर उन्होंने मेले की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की. दुकान संचालित करने वाले सुरेश सिंह ने बताया कि हर साल मेला आगे बढ़ता है. व्यापारियों को अभी और व्यापार की उम्मीद थी. ऐसे में मेला समाप्ति की घोषणा से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा. व्यापारी प्रदीप के मुताबिक आपराधिक वारदात को अंजाम देनेवाले बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए लेकिन इसका खामियाजा दूसरे व्यापारियों को नहीं भुगतना पड़े. इसलिए मेले की तारीख आगे बढ़ाया जाना चाहिए. 

Jabalpur News: मेकअप बिगड़ने से नाराज दुल्हन पहुंची थाने, ब्यूटीशियन के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

मेला परिसर में हुई हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया कि महाकाल थाना क्षेत्र के कार्तिक मेला परिसर में दीपू हत्याकांड के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि मामूली विवाद के बाद दोनों ही पक्षों की ओर से पांच पांच लोग मौके पर आ गए थे और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget