एक्सप्लोरर

Vaccine For Children: उत्साह के माहौल में बच्चों की वैक्सीनेशन शुरू, सीहोर में आज लगेगी 30 हजार बच्चों की वैक्सीन

सीहोर जिले में 15 से 18 वर्ष के किशोर बालक-बालिकाओं का कोविड-19 वैक्सीनेशन उत्साह के माहौल में प्रारंभ हो गया. आज जिले में 50 हजार किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

Vaccine For Children: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज से प्रदेश सहित सीहोर जिले में 15 से 18 वर्ष के किशोर बालक-बालिकाओं का कोविड-19 वैक्सीनेशन उत्साह के माहौल में प्रारंभ हो गया. आज जिले में 50 हजार किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. जिला स्तरीय वैक्सीनेशन उत्कृष्ट विद्यालय में किया जा रहा है. यहां आकर्षक रंगोली बनाकर कोविड से बचाव का संदेश भी दिया जा रहा है. जिले के सभी पांच ब्लॉक में वैक्सीनेशन सुबह से प्रारंभ हो चुका है. जिले में 15 से 18 साल के बालक-बालिकाओं की संख्या करीब 30 हजार है. इन सभी को वैक्सीन लगाई जाएगी. जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं, उनका भी वैक्सीनेशन किया जाएगा. शासन से प्राप्त निर्देशानुसार तीन कक्षों में वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है. इसमें रजिस्ट्रेशन कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष के साथ ही प्रतीक्षा कक्ष बनाया गया है. 

बच्चों में उत्साह
उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली तनिशा जायसवाल ने कहा कि मेरे घर में सभी को वैक्सीन लग चुकी है और मैं भी चाहती थी कि मुझे वैक्सीन लग जाएं. मुझे कोई डर नहीं था. मेरा कहना है कि सभी वैक्सीन जरूर लगाए। यह काेरोना से बचाव के लिए बेहद जरूरी है.

52 डॉक्टरों की टीम बनाई गई
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर डेहरिया का कहना है कि उत्कृष्ट विद्यालय में हमने चार टीम लगाई है. इसमें स्कूल स्टाफ का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है. रजिस्ट्रेशन कर चुके बच्चों को बारी-बारी से वैक्सीन लगाई जा रही है. जिलेभर में वैक्सीनेशन के लिए 52 डॉक्टरों का दल बनाया है. सभी को सतत भ्रमण करने के लिए निर्देश दिए हैं.

बच्चों को लगाई जा रही है कोवैक्सीन
पहली बार बच्चों के वैक्सीनेशन में सभी को कोवैक्सीन लगाई जाएगी. इसके पूर्व अक्टूबर में ही बड़ों के पहले डोज के लिए भी कोवैक्सीन ही शुरू की गई थी. क्योंकि इसके दूसरे डोज की अवधि 28 दिनों बाद आती है. यानी जो बच्चे 3 जनवरी को वैक्सीन लगाएंगे उनका वे दूसरा डोज इसी माह के अंतिम दिनों मे लगा सकेंगे और इसी अनुपात में क्रम चलेगा. जिले में करीब 92 हजार बच्चे हैं. प्रशासन का मानना है कि इससे टारगेट तो जल्द पूरा होगा ही बच्चों की स्वास्थ सुरक्षा भी हो सकेगी. सीहोर जिले में 92 हजार को डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है. जबकि अब तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन केवल 15 हजार का ही हुआ है.

 यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: हापुड़ में SP-RLD कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान हंगामा, हाथापाई का वीडियो वायरल

BJP सांसद हरनाथ सिंह यादव ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी, कहा- भगवान कृष्ण की धरती मथुरा से CM योगी लड़ें चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget