एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: 'कांग्रेस की भाषा बोल रहे ओवैसी', अंग्रेजों से तुलना करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कह दी यह बड़ी बात

Uniform Civil Code: पीएम मोदी ने UCC पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के नाम पर लोगों को भड़काने का काम किया जा रहा है. पीएम ने सवाल उठाया कि भारत दो कानूनों पर कैसे चल सकता है?

Narottam Mishra on Asaduddin Owaisi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद यूसीसी का मुद्दा फिर गरमा गया है. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने UCC पर दिए बयान को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी शायद ओबामा की नसीहत समझ नहीं पाए हैं. इसको लेकर अब मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ओवैसी पर पलटवार किया. राज्य के गृहमंत्री ने कहा, 'ओवैसी कांग्रेस और अंग्रेजों की भाषा बोल रहे हैं. जिस संविधान में संशोधन का हवाला ओवैसी दे रहे हैं उसके निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर हमेशा समान नागरिक संहिता के पक्ष में रहे हैं.'

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ओवैसी जैसे लोग हमारे समाज की आधी आबादी यानी महिलाओं के पक्ष में भी बात नहीं करते. महिलाओं के उत्थान के लिए ट्रिपल तलाक पर बैन लगाने जैसे मुद्दे का भी ये विरोध कर रहे थे. 

यूसीसी पर पीएम मोदी ने कही थी ये बात
गौरतलब है कि बीते मंगलवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूसीसी पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के नाम पर लोगों को भड़काने का काम किया जा रहा है. पीएम ने सवाल उठाया कि भारत दो कानूनों पर कैसे चल सकता है? हमारे संविधान में भी सभी के लिए समान अधिकार की बात कही गई है. इतना ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भी समान नागरिक संहिता लाने की बात कही, लेकिन ये लोग वोट बैंक के भूखे लोग हैं.

असदुद्दीन ओवैसी ने किया था पीएम मोदी पर हमला
पीएम मोदी के इस बयान पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हमला बोला औऱ कहा बीजेपी पर कई आरोप लगाए. उनका कहना है कि सरकार ने गरीब मुसलमानों की स्कॉलरशिप बंद कर दी. अगर एक नियम की बात हो रही है तो केवल यूनाइटेड हिंदू फैमिली के पास टैक्स क्यों जा रहा है. क्या ये समानता के अधिकार के खिलाफ नहीं है? ओवैसी ने कहा कि इस्लाम में शादी केवल एक कांट्रैक्ट है लेकिन हिंदू धर्म में इसे जन्म-जन्म का साथ माना जाता है. ये यूनिफॉर्म सिविल कोड की नहीं, बल्कि हिंदू सिविल कोड की बात है. भारत के मुसलमान को टारगेट करना मकसद है."

यह भी पढ़ें: MP Politics: UCC पर पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर कमलनाथ ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget