एक्सप्लोरर

Ujjain News: महाकाल लोक में घूमने के लिए लगेगा शुल्क, जानें- क्या है इस वायरल खबर का सच?

Ujjain News: महाकाल लोक घूमने के लिए अब श्रद्धालुओं को शुल्क देना होगा, यह बात सोशल मीडिया पर जमकर प्रसारित की जा रही है. हालांकि इस प्रकार का अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है.

Mahakal Lok: उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Mandir) में शीघ्र दर्शन की सशुल्क व्यवस्था के बाद अब महाकाल लोक (Mahakal Lok) में भी शाम चार बजे से रात 10 बजे तक घूमने के लिए शुल्क देना होगा ? सोशल मीडिया पर यह जानकारी तेजी से वायरल हो रही है. एबीपी न्यूज ने इस पूरे मामले की पड़ताल की तो हकीकत चौंकाने वाली सामने आई. प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत बनाए गए महाकाल लोक में प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु आ रहे हैं.

उज्जैन के महाकाल लोक में घूमने के लिए अब जेब ढीली करना पड़ेगी. सोशल मीडिया पर यह बात तेजी से वायरल हो रही है. श्रद्धालुओं के बीच यह संदेश काफी चौंकाने वाला है. इस मामले की पड़ताल की गई तो यह बात सामने आई कि इस विषय में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है. महाकालेश्वर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान कहा कि अभी तक महाकाल लोक में भ्रमण की व्यवस्था निशुल्क है.

आज होगी महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक
उन्होंने कहा कि रविवार को दोपहर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक होनी है. इस बैठक में यदि कोई प्रस्ताव पारित होता है, तो इस बारे में अभी नहीं कहा जा सकता. मंदिर समिति के अधिकारियों के बयान से स्पष्ट है कि फिलहाल महाकाल लोक में भ्रमण पूरी तरह निशुल्क है. सोशल मीडिया पर शुल्क लिए जाने की बात पूरी तरह असत्य है. बता दें महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की रविवार को बैठक होनी है. इस बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, प्रशासक संदीप सोनी और मंदिर समिति के अन्य सदस्य शामिल होंगे. इस बैठक में प्रमुख रूप से सावन और भादो  के महीने में मंदिर की व्यवस्थाएं और सवारी को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे. 

साथ ही सावन और भादो के महीने में मंदिर में होने वाली आरती और सुरक्षा इंतजामों के साथ-साथ दूसरे चरण के चल रहे निर्माण कार्यों के बीच श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन कराने को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे. महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक मूलचंद जूनवाल के मुताबिक मंदिर समिति की ओर महाकाल लोक में शुल्क लगाए जाने का कोई प्रस्ताव नहीं रखा जाएगा. हालांकि जनप्रतिनिधियों की ओर से जो भी प्रस्ताव आएगा, उस पर विचार हो सकता है.

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के 16 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget