एक्सप्लोरर

Ujjain News: मध्य प्रदेश के इस जिले में रसमलाई नाम से परोसा जाता है पान, कीमत उड़ा देंगे होश

Madhya Pradesh: अभी तक आपने अलग-अलग तरह के पान खाये होंगे, लेकिन मलवा का यह पान और कहीं नहीं मिलता. यहां सभी पान की वैरायटी के नाम अलग-अलग प्रकार से मिठाइयों के नाम पर रखे गए हैं.

MP News: रसमलाई का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में शुद्ध दूध से बनने वाली उस मिठाई की तस्वीर सामने आ जाती है, जो हर किसी का मन मोह लेती है. बता दें कि मालवा की धरती पर रसमलाई नाम से पान भी परोसा जाता है. उज्जैन में 4 दशक से अधिक समय से दुकान संचालित कर रहे व्यापारी की दुकान पर अजीब नाम से पान की वैरायटी मिलती है. 

भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में टावर चौक पर पंडित नाम से पान की दुकान संचालित करने वाले सुधीर पंडित पिछले 43 साल से व्यापार कर रहे हैं. उनकी दुकान पर अलग-अलग प्रकार की वैराइटी में पान उपलब्ध है. सबसे बड़ी बात यह है कि इन सभी वैरायटी के नाम अलग-अलग प्रकार से मिठाइयों के नाम पर रखे गए हैं. व्यापारी सुधीर पंडित बताते हैं कि वे शुरू से ही अपनी अलग-अलग प्रकार की वैरायटी के कारण काफी लोकप्रिय रहे हैं. उनका कहना है कि वे पान की दुकान के व्यापार में शौक के चलते आए हैं. इस शौक ने उन्हें अलग पहचान भी दिलाई है. उज्जैन ही नहीं बल्कि दूर-दूर से पान के शौकीन उनकी दुकान पर आकर अलग-अलग प्रकार के पान का जायका लेते हैं.

उज्जैन के ही अथर्व सिंह ने बताया कि वह उनकी दुकान पर लगातार कई सालों से पान लेने के लिए जा रहे हैं. यहां जिस प्रकार से पान को सजाया जाता है, वह अच्छे-अच्छों के मुंह में पानी ला देता है. पान को इस तरह शो केस में सजाया जाता है, जैसे कि मानो हम पान नहीं, बल्कि मिठाई की दुकान पर खड़े हों.

जानें पान की कीमत

सुधीर पंडित के मुताबिक उनकी दुकान पर 10 रुपये की कीमत के पान की शुरुआत है. 10 रुपये में भी वही जायका देने की कोशिश की जाती है, जो महंगे पान में दिया जाता है, इसलिए रेगुलर पान की बिक्री भी लगातार चलती रहती है. विशेष प्रकार के जो पान बनाए जाते हैं, उनकी कीमत मसालों के अनुसार बढ़ती चली जाती है. 1000 रुपये तक का पान उनकी दुकान पर उपलब्ध है. विवाह समारोह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए उनकी दुकान से महंगे पान भी ऑर्डर पर जाते हैं. इनकी दुकान पर फायर पान भी मिलता है.

ये भी पढ़ेंः 

Bageshwar Maharaj कैसे बिना बताए जान लेते हैं लोगों के मन की बात? खुल गया राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget