एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में कलेक्टर ने कोविड-19 की स्थिति को लेकर की बैठक, दिए ये जरूरी निर्देश

Covid-19 Guideline: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने बैठक की है और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं, उन्होंने सभी से अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए भी कहा है.

Ujjain News: कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार को बृहस्पति भवन में निजी अस्पतालों के संचालकों की बैठक लेकर चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना केसेज आने पर हमें गंभीरता से अपने-अपने अस्पतालों की संपूर्ण तैयारियां रखनी है. 6 जनवरी से निजी अस्पतालों में फीवर क्लिनिक अनिवार्य रूप से चालू कर लिए जाएं. कलेक्टर ने कहा है कि वे कभी भी किसी भी निजी अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंच सकते हैं.

कलेक्टर आशीष सिंह ने निजी अस्पतालों के संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अनिवार्य रूप से अपने-अपने अस्पताल में कम से कम 10 फीसदी बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करें. कोविड की संभावित तीसरी लहर के परिदृश्य में निजी अस्पतालों के संचालक ने पूर्व में जारी दरें निर्धारित की थी और वहीं दरें लागू रहेगी. कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कोविड के रोगियों का इलाज किए जाने के लिए निजी चिकित्सालय के सामान्य, एचडीयू, आईसीयू तथा आईसीयू विथ वेंटिलेशन के लिए पूर्व की दरें ही निर्धारित रहेंगी. समस्त निजी अस्पताल के संचालक शासन की गाईडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करना भी सुनिश्चित करें. इस संबंध में शीघ्र ही धारा-144 के अन्तर्गत आदेश जारी किए जाएंगे.

अधिक राशि वसूलने पर हो सकती है जेल

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने स्पष्ट शब्दों में अल्टीमेटम दिया है कि यदि कालाबाजारी या अधिक राशि वसूलने की शिकायत मिली तो जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है. पूर्व में भी उज्जैन में आवश्यक इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों को जेल की हवा खानी पड़ी थी. 

बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद

कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि कोविड के मरीजों को दक्ष चिकित्सकों व स्टाफ के माध्यम से आवश्यक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जाए. इस बैठक में पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ अंकिता धाकरे, एडीएम संतोष टैगोर, सीएमएचओ डॉ. संजय शर्मा सहित निजी अस्पतालों के संचालक व चिकित्सकगण उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें-

PM Modi Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- ये अस्वीकार्य है और...

COVID 19 Cases In Mumbai: मुंबई में आज आए कोरोना के 15 हजार से अधिक नए मामले, 3 मरीजों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget