एक्सप्लोरर

अगले 24 घंटे में MP के 13 जिलों में आंधी के साथ आएगी बारिश, मौसम में भारी बदलाव का अनुमान

MP Rain Alert: मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि मध्य प्रदेश के कई शहरों में बारिश की संभावना है. होली के बाद तापमान में गिरावट के बाद, बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है.

MP Thunderstorm Alert: मार्च के महीने में ही मई जैसी तेज धूप से मध्य प्रदेश के लोग परेशान होने लगे थे, लेकिन अब मौसम विभाग ने एमपी वासियों को एक राहत की खबर दी है. आईएमडी ने एमपी के मौसम में बड़े बदलाव का अनुमान जताया है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते सागर और जबलपुर समेत कई शहरों में बारिश हो सकती है. 

जानकारी के लिए बता दें कि होली पर्व के बाद से ही मध्य प्रदेश के तापमान में अच्छ खासी गिरावट देखी गई थी. अब बारिश का दौर भी शुरू होने की संभावना है. कई जिलों में गरज और चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है.

एमपी में तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना
आईएमडी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "गंगीय पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 मार्च की दोपहर से लेकर रात के समय तक गरज के साथ बिजली, तेज हवा (40-60 किमी प्रति घंटे) और ओलावृष्टि की संभावना है." आईएमडी ने इसके अलावा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी किया गया है. 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के कई इलाकों में लगातार शुष्क मौसम बना रहा. वहीं, पिछले दो दिन में तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे कम था. वहीं, जबलपुर में 17 डिग्री, उज्जैन में 17.3 डिग्री, भोपाल में 17.5 डिग्री और इंदौर में 20.4 डिग्री दर्ज हुआ.

21 और 22 मार्च को कैसा रहेगा एमपी का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि 21 मार्च को भोपाल, जबलपुरस ग्वालियर, भिंड, दतिया, अशोकनगर, शिवपुरी, रायसेन, सीहोर, दमोह, छतरपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा आदि में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है.

इसके अलावा, शनिवार 22 मार्च को सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, मंडला, बालाघाट और सिंगरौली में बिजली चमकने, बादल गरजने और बारिश होने के आसार हैं. 

यह भी पढ़ें: सिंहस्थ में कितने करोड़ श्रद्धालुओं के आने की व्यवस्था कर रही है MP सरकार? CM ने दिया बड़ा अपडेट

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget