एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर पहुंचने पर पद्मश्री सुमित्रा महाजन का जोरदार स्वागत, कहा- कार्यकर्ता हूं, काम करती रहूंगी

Indore News: पद्म भूषण से सम्मानित सुमित्रा महाजन ने राजनीति के सवाल को हंस कर टाल दिया. इंदौर पहुंचने पर ताई का आज ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया.

Indore News: पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन (Sumitra Mahajan) का आज इंदौर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया. देवी अहिल्या एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता और लोगों ने चरण छूकर आशीवार्द लिया और उनको सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं.

सुमित्रा ने सम्मान को बताया अच्छे कामों का नतीजा

मीडिया से बातचीत में ताई ने सम्मान को मां अहिल्या के आदर्शों और जनता का बताया. उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि बतौर स्पीकर काम करने का मौका दिया. उनके विश्वास से जिम्मेदारियों को अदा करना संभव हो सका. उन्होंने कहा कि वर्षों तक ईमानदारी के साथ किए गए अच्छे कामों का नतीजा मिला है. इंदौर वासियों से मिले प्रेम और सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता. इससे साबित होता है कि साधारण तरीके से राजनीति करनेवाली महिला को भी सम्मान मिल सकता है. 

राजनीति नहीं करने के सवाल को ताई ने हंसकर टाला

उनसे भविष्य में सक्रियता को लेकर पूछे जाने पर महाजन ने कहा कि ऐसा बोलो ताई बहुत हुआ अब आराम करो. हालांकि, आगे उन्होंने काम करते रहने की बात जरूर कही. राजनीति नहीं करने के मुद्दे पर उन्होंने हंसकर बीजेपी नगर अध्यक्ष की तरफ इशारा किया और कहा कि गौरव जो कहेगा करूंगी. अटल बिहारी की बात को याद कर ताई ने कहा कि बाकी सब पद से पूर्व होते हैं, कार्यकर्ता से कोई पूर्व नहीं होता तो आज भी मैं कार्यकर्ता हूं. सुमित्रा महाजन के नाम 8 बार लगातार लोकसभा चुनाव जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाने का है. उन्होंने 16वीं लोकसभा में स्पीकर बन दायित्व को बखूबी निभाया. साल 1989 में उन्होंने पहली बार पूर्व मंत्री प्रकाशचंद्र सेठी को लोकसभा के चुनाव में हराया.

कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाएगी केंद्र सरकार, 75 गांवों में जागरूकता कार्यक्रम की होगी शुरुआत

Cruise Drugs Case: पहले बिछाया जाल और फिर बटोरा माल? जानें क्रूज ड्रग्स कांड में डील का खेल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget