एक्सप्लोरर

Mimicry Row: उपराष्ट्रपति की मिमिक्री को लेकर सुमित्रा महाजन ने की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- 'सम्मान व्यक्ति का नहीं बल्कि...'

Indore News: संसद के बाहर टीएमसी सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. वहीं अब पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इस पर टिप्पणी की है.

Mimicry Row: संसद भवन के बाहर विपक्षी दल के सांसदों ने प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने का मामला थमता नहीं दिख रहा है. इसकी उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी के अलावा कई नेताओं ने निंदा की है. वहीं अब पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया की है. उन्होंने कहा है कि सम्मान व्यक्ति का नहीं पद का होता है.

इंदौर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उपराष्ट्रपति की मिमिक्री को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, "संसद में जो भी हुआ वह ठीक नहीं हुआ. संसद के परिसर में उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाना अच्छी बात नहीं है. यह सम्मान व्यक्ति का नहीं पद का सम्मान होता है." 

उन्होंने आगे कहा कि नेताओं की बातों को कार्यकर्ता फॉलो करते हैं, इसलिए सावधानी से ही नेताओं को प्रतिक्रिया करनी चाहिए. सांसद चर्चा करने के लिए है हंगामे के लिए हंगामा संसद में नहीं होना चाहिए.

वहीं विपक्ष के इस हरकत पर जाट समुदाय ने नाराजगी जाहिर की है. जाट समाज के लोगों ने कहा कि इस मुद्दे पर लोकसभा चुनाव में वोट से चोट करने का निर्णय किया गया है. 

जोधपुर के ओसियां विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक भैराराम सीयोल ने बयान जारी कर कहा कि सांसद भवन के अंदर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और टीएमसी के कुछ नेताओं ने जिस प्रकार से मिमिक्री करके जो मजाक उड़ाया है, यह इन लोगों के द्वारा लोकतंत्र के मंदिर के अंदर सबसे घटिया हरकत की गई है. बीजेपी विधायक भैराराम सियोल ने आरोप लगाते हुए कहा कि "किसान और जाट परिवार का व्यक्ति कैसे इस पद पहुंचा है, यह कांग्रेस और विपक्षी दल पचा नहीं पा रहे हैं. इस प्रकार की बेहूदा और घटिया हरकतों के जरिये इन्होंने पूरे जाट समुदाय का अपमान किया है." 

ये भी पढ़ें

Indore: इंदौर नगर निगम हुआ सख्त, सड़क-फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण करने वालों का ट्रक भरकर सामान जब्त

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget