एक्सप्लोरर

Singrauli News: छात्र को पीटने वाले प्रिंसिपल पर बड़ा एक्शन, स्कूल यूनिफॉर्म के बारे में दोस्तों को बताने पर की थी जमकर पिटाई

Madhya Pradesh: सिंगरौली में 8वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र मनोज काल की प्रिंसिपल संतोष कुमार मिश्रा ने जमकर पिटाई कर दी थी. पिटाई करने की वजह भी अजीबो-गरीब थी.

Singrauli Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) में स्कूल शिक्षा विभाग ने जिले स्थित हाईस्कूल गोभा के प्रिंसिपल को आठवीं कक्षा के एक छात्र को शारीरिक दंड देने के आरोप में निलंबित कर दिया. बताया जा रहा है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने 12 वर्षीय मासूम छात्र को बेरहमी से मारकर अधमरा कर दिया था. इसके बाद छात्र को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश जारी किए थे.

जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रिंसिपल को निलंबित करने का फरमान जारी कर दिया गया है. वहीं प्रिंसिपल के खिलाफ थाने में भी मामला दर्ज किया गया है. दरअसल, यह पूरा मामला सिंगरौली जिले के शासकीय हाईस्कूल गोभा का है. यहां 20 जुलाई को 8वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र मनोज काल की प्रिंसिपल संतोष कुमार मिश्रा ने जमकर पिटाई कर कर दी थी. यही नहीं पिटाई करने की वजह भी अजीबो-गरीब थी. दरअसल, 12 वर्षीय आठवीं के छात्र को स्कूल में से यूनिफॉर्म दिया गया था. 

इस वजह से छात्र को पीटा
साथ ही उसे मना किया गया था कि वो इस बारे में किसी को न बताए, लेकिन जब स्कूल के अन्य छात्रों ने उससे यूनिफॉर्म के बारे में पूछा कि ये उसे कहां से मिला, तो उसने बता दिया. लिहाजा अन्य छात्र भी शिक्षक से स्कूल यूनिफॉर्म की मांग करने लगे. प्रिंसिपल ने जब अन्य बच्चों से पूछा कि यूनिफॉर्म के बारे में उन्हें किसने बताया, तो बच्चों ने छात्र मनोज काल नाम बताया. इसी बात से नाराज होकर प्राचार्य ने 12 वर्षीय मनोज की बेरहमी से पिटाई कर दी. इससे छात्र के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट पहुंची.

इसके बाद आनन फानन में छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के आदेश जारी किया था. जांच रिपोर्ट के आधार पर अब स्कूल का प्रिंसिपल निलंबित हो गया है. वहीं स्कूल में अब नए प्रिंसिपल मान सिंह ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है. वहीं इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल पर यूनिफॉर्म को लेकर छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया गया था, जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है.

MP News: जूनियर डॉक्टर के पति का आरोप, पत्नी को कामचोर कहती थीं डॉक्टर्स इसलिए की आत्महत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget