एक्सप्लोरर

MP: सिकल सेल एनीमिया के 20 हजार से ज्यादा केस की पहचान, जनजाति बाहुल्य इलाकों में स्क्रीनिंग

MP News: मध्य प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम चल रहा है. 89 जनजातीय क्षेत्रों में 20,000 से अधिक रोगी चिन्हित किए गए हैं. राज्यपाल पटेल इस बीमारी पर निगरानी रख रहे हैं.

Sickle Cell Anemia Control Program: मध्य प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. जनजाति बाहुल्य इलाकों में स्क्रीनिंग करके सिकल सेल मरीजों की पहचान की जा रही है. पूरे राज्य में 20 हजार से अधिक मरीजों की पहचान हुई है. सिकल सेल एनीमिया मरीजों की वर्तमान स्थिति से उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल को जानकारी दी.

राज्य में 89 विकासखंड जनजाति बाहुल्य हैं और इन इलाकों में सिकल सेल एनीमिया एक बड़ी बीमारी है. यह आनुवांशिक बीमारी होने के कारण एक से दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरित हो जाती है. राज्य में इस बीमारी के विस्तार को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं.

वे समय-समय पर करते हैं समस्याओं की समीक्षा
राज्यपाल मंगू भाई पटेल की खास नजर जनजाति बाहुल्य इलाकों के विकास और उनकी समस्या के साथ सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारी पर भी है. वे समय-समय पर इन क्षेत्रों की समस्याओं की समीक्षा करते हैं. राज्य की कुल आबादी में 21 प्रतिशत जनजाति वर्ग है. राज्य में सिकल  सेल नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर राजभवन में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से बुधवार (14 अगस्त) को मुलाकात की और सिकल सेल एनीमिया के नियंत्रण के प्रयासों और प्रगति से राज्यपाल को अवगत कराया.

जागरूकता गतिविधियों की दी जानकारी
उन्होंने हीमोग्लोबिन पैथी मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, सिकल सेल रोगियों एवं वल्नरेबल क्षेत्र के नागरिकों के बचाव एवं उपचार के प्रयासों और संचालित जागरूकता गतिविधियों की जानकारी प्रदान की. उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का हर नागरिक सिकल सेल की रोकथाम के लिए सावधानियों को समझे. इसके लिए जागरूकता अभियान और आउटकम की मॉनिटरिंग के प्रयास किए जा रहे हैं. जिससे सिकल सेल एनीमिया को जड़ से समाप्त किया जा सके.

दवाइयों का किया जा रहा है वितरण
उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेशभर के 33 जिलों में सिकलसेल मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है. 59 लाख से अधिक नागरिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें 1.34 लाख नागरिक सिकल सेल वाहक और 20,526 सिकल सेल एनीमिया के मरीज पाए गए हैं. 32,37,842 व्यक्तियों को सिकल सेल कार्ड वितरित किए जा चुके हैं. मरीजों के उपचार एवं प्रबंधन के लिए चिन्हित किए गए जिलों में 6 से 10 बेड एकीकृत उपचार केंद्र स्थापित कर मरीजों को प्रबंधन एवं उपचार के साथ दवाइयों का वितरण किया जा रहा है.

एकीकृत उपचार केंद्रों में निःशुल्क, रिप्लेसमेंट फ्री एवं सुरक्षित रक्त की सुविधा है. वर्ष 2024-25 में सिकल सेल मरीजों को लगभग 9,22,500 हाइडॉक्सी यूरिया का वितरण एवं 3,037 यूनिट निःशुल्क रक्तदान किया गया है.

ये भी पढ़ें: Watch: जबलपुर में लोगों ने नर्मदा नदी में तैरकर निकाला तिरंगा यात्रा, लगाए वंदे मातरम के नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget