एक्सप्लोरर

Pandit Pradeep Mishra Katha: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने कुबेरेश्वर धाम पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, प्रशासन अलर्ट

MP News: सीहोर में आयोजित 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थिति को देखते हुए कथा स्थल के आसपास के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है.

Kubereshwar Dham Sehore: सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा आयोजन किया जा रहा है. पंडित प्रदीप मिश्रा कथा का वाचन कर रहे हैं. शिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार (8 मार्च) को लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे, तो वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर कथा का श्रवण किया. आज भोपाल संभागायुक्त ने कुबेरेश्वर धाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा.

बता दें, सीहोर जिला मुख्यालय स्थित कुबेरेश्वर धाम में 7 से 13 मार्च तक शिवपुराण कथा का आयोजन होना है. आयोजन में शामिल होने के लिए देश भर से भक्तों का सैलाब उमड़ा पड़ा है. आयोजन के लिए यहां चार लाख स्क्वायर फीट में पांच डोम बनाए गए हैं. स्थिति यह है कि बड़ी तादाद में आए श्रद्धालुओं की वजह से डोम में जगह कम पड़ गई. कथा को लेकर प्रशासन भी खासा अलर्ट है और इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर कथा स्थल के आसपास ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है. 

पूर्व सीएम ने किया कथा का श्रवण
महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कुबेरेश्वर धाम पहुंचें. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर साढ़े तीन बजे कुबेरेश्वर धाम पहुंचें. पिछले वर्ष हुई कथा के दौरान भारी भीड़ के चलते शिवराज सिंह चौहान का दौरा कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा था, लेकिन आज पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान कुबेरेश्वर धाम पहुंचे. 

संभागायुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा 
कुबेरेश्वर धाम में शिव महापुराण कथा सुनने आये श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का भोपाल संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा ने जायजा लिया. कलेक्टर प्रवीण सिंह और एसपी मयंक अवस्थी ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया. 

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कथा के दौरान क्राउड मैनेजमेंट से लेकर आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी दी. संभागायुक्त डॉ शर्मा ने कुबेरेश्वर धाम परिसर में बनाए गए कथा पंडाल, भोजनशाला, मंदिर परिसर, अस्थाई अस्पताल, हेल्थ कैंप, सहायता केन्द्र, पेयजल और यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

चिकित्सक स्टॉफ से ली जानकारी
संभागायुक्त डॉ शर्मा ने हेल्थ सेंटर में आने वाले मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली. उन्होंने इस आयोजन की व्यवस्था में ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि वे सेवाभाव से अपनी दायित्व का निर्वहन करें. उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं को बेहतर और सुचारु रूप से संचालन के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें: MP News: 'पहले 400 से 1200 करते हैं और फिर...', गैस के दाम घटाने पर दिग्विजय सिंह का केंद्र पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget