एक्सप्लोरर

MP Suicide News: प्रेमी ने गिफ्ट में दिया मोबाइल वापस लिया तो प्रेमिका ने कर लिया सुसाइड, एक आरोपी गिरफ्तार

MP News: बीते दिनों मोबाइल पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. दिनेश ने अपने छोटे भाई के कहने पर नाबालिग प्रेमिका के घर जाकर मोबाइल वापस ले लाया.

Shahdol Suicide News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में प्रेमी द्वारा गिफ्ट में दिए गए मोबाइल को वापस लेने से नाराज प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया है.पुलिस ने प्रेमी एवं उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है.एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, दूसरे की तालाश जारी है.

दरअसल, पूरा मामला शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के मुदारिया टोला का है. यहां के ग्राम बुदसार निवासी बीस वर्षीय संदीप महरा का उसी थाना क्षेत्र के ही ग्राम मुदरिया टोला निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिग़ के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि संदीप वर्तमान में अहमदाबाद में रहकर काम करता है. संदीप ने कुछ समय पहले अपनी प्रेमिका से बात करने लिए उसे एक मोबाइल फोन गिफ्ट किया था.

दोनों के बीच किसी बात को लेकर हुआ था झगड़ा 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों मोबाइल पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. संदीप ने अहमदाबाद से अपने बड़े भाई दिनेश महरा को फोन लगाकर कहा कि वह लड़की से मोबाइल वापस ले आए. दिनेश अपने छोटे भाई के कहने पर नाबालिग प्रेमिका के घर जाकर मोबाइल वापस ले लाया. कुछ समय बाद संदीप का गुस्सा शांत होने के बाद उसने अपने भाई को कहा कि वह मोबाइल उसकी प्रेमिका को वापस कर आए.

रास्ते मे ही नाबालिग ने तोड़ दम 
प्रेमी संदीप का बड़ा भाई बुधवार 19 जुलाई को लड़की के घर गया तो दरवाज़ा अंदर से बंद था. काफी आवाज लगाने पर भी ज़ब दरवाज़ा नहीं खुला तो उसने दरवाजे के सुराख से झांककर देखा. वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. कमरे में नाबालिग किशोरी फांसी के फंदे में लटक कर तड़प रही थी. दिनेश ने किसी तरह धक्का देकर दरवाजा खोला और नाबालिग को फांसी के फंदे से अलग किया. तब तक नाबालिग़ की सांसे चल रही थी. उसने तत्काल ही अपने साथियों को बुलाया और मोटर सायकिल से नाबालिग को अस्पताल ले जाने लगा. रास्ते मे ही नाबालिग किशोरी ने दम तोड़ दिया.

एक आरोपी एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बताया गया है कि घटना के समय मृतका का पिता खेत में था, जबकि मां एवं छोटी बहन जंगल गए हुए थे. घटना की जानकारी लगते सभी घर पहुंचे. परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की हत्या की गयी है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी. जांच के बाद  प्रेमी संदीप महरा और उसके बड़े भाई दिनेश महरा के खिलाफ आत्महत्या के दुष्प्रेरण के तहत धारा 305 और 34 का मामला दर्ज किया गया है. सीधी थाना प्राभारी ब्रजेन्द्र मिश्रा का कहना है कि आत्म ह्त्या दुष्प्रेरण का मामाला दर्ज करने के बाद एक आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है. अहमदाबाद में रहने वाले मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Watch: अब लंदन में सजेगा बाबा बागेश्वर धाम का दरबार, धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर बताया कब और कहां है कार्यक्रम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget