एक्सप्लोरर

Sehore Weather: रात का पारा 5 डिग्री लुढ़कने से बढ़ी ठिठुरन, घने कोहरे से लोगों को करना पड़ रहा दिक्कत का सामना

उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है. लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में लिपटे देखे गए. शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा देखा गया.

Sehore Weather: जिले में लगातार हो रही रुक रुक कर बारिश के बाद सोमवार सुबह से रातभर घना कोहरा छाया रहा साथ ही आसमान साफ होने और ठंडी हवा चलने के कारण लोगों को दिनभर  गर्म कपड़े पहनने पड़े. कई जगह लोगों को अलाव के पास बैठे देखा गया. सोमवार को न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई. मगंलवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो घना कोहरा छाया हुआ था.सुबह 9:00 बजे कोहरा छाया हुआ था. 

वाहन चलाने में दिक्कत
इस दौरान वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा. वहीं रात के समय कोहरे के कारण इंदौर भोपाल हाईवे पर काफी कम संख्या में वाहन निकले. ट्रक चालकों ने अपने वाहन ढाबा और रेस्टोरेंट पर पार्क कर दिए थे. आर के कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एस तोमर ने बताया कि आने वाले दिनों में घना कोहरा छाएगा साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी सोमवार को अधिकतम तापमान 17.5 और न्यूनतम तापमान 7.5 दर्ज किया गया. 

ठंडी हवाओं से लोग परेशान
उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है. लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में लिपटे देखे गए. शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा देखा गया. सोमवार को ठंड होने के कारण लोग दफ्तरों के बाहर गुनगुनी धूप में बैठे देखे गए.

वर्षा-ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के कुछ जिलों में ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को पहुंचे नुकसान का शीघ्र सर्वे करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां जहां क्षति हुई है तत्काल सर्वे कराया जाए साथ ही क्षति का आकलन कर राहत राशि के भुगतान की व्यवस्था की जाए. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी नुकसान वाले क्षेत्र में फसल बीमा योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें. हालांकि अभी तक सीहोर जिले में ओलावृष्टि और तेज बारिश नहीं हुई है. फसल के नुकसान की बात सामने नहीं आई है. सीएम के आदेश पर सर्वे उन जिलों में होगा जहां नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़ें:

MP News: उज्जैन में बिना सैंपलिंग के ही महिला को बताया कोरोना पॉजिटिव, सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग, जानें पूरा मामला

Jabalpur News: जबलपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget