एक्सप्लोरर

Sehore: MLA कऱण सिंह वर्मा ने सड़क बनाने का पूरा नहीं किया वादा तो युवाओं ने किया अनोखा विरोध, जर्जर रोड का मनाया बर्थडे

Sehore News: दुनियाभर में लोग जन्मदिन अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट करते हैं लेकिन एमपी के सीहोर में बेहद ही अनोखे तरीके से जन्मदिन मनाया गया. क्योंकि यह जन्मदिन किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि सड़क का था.

MP Politics: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सबसे सीनियर विधायक और पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा (Karan Singh Verma) की विधानसभा क्षेत्र में ग्राम मोलगा से इछावर (Ichhawar) तक की 10 किलोमीटर की सड़क की हालत बहुत दयनीय है. सड़क के निर्माण की मांग मनवाने के लिए ग्रामीणों ने अनोखा तरीका अपनाया. ग्रामीणों ने गांव में सड़क पर केक काटा और नारेबाजी की 'हैप्पी बर्थडे रोड का बर्थडे, रोड नहीं तो वोट नहीं'. गांव के युवाओं ने सड़क पर ही बलून लगाए और गांव के बुजुर्ग से केक कटवाया.

बता दें सीहोर जिले के इछावर तहसील के अन्तर्गत आने वाली मोलगा से रामनगर तक की 10 किलोमीटर की सफर बहुत ही जर्जर हालत में है. सड़क से करीब 12 से अधिक गांव के ग्रामीणों का आवागमन होता है. यह सड़क इछावर को सीधे आष्टा से जोड़ती है. इस सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कई बार विरोध प्रदर्शन भी किए, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा. तीन महीने पहले भी ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए अनशन की चेतावनी दी थी, जिसके बाद विधायक करण सिंह वर्मा ने आश्वासन दिया था कि सड़क निर्माण की स्वीकृति हो गई है, जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू कराया जाएगा, लेकिन इस आश्वासन को भी तीन महीने से अधिक का समय बीत चुका है. 

कांग्रेस को वोट देने पर नहीं बन रही सड़क?
ग्रामीणों का कहना है कि इन गांवों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समर्थित मतदाता रहते हैं. लेकिन ग्रामीणों का आरोप कांग्रेस को वोट देने की वजह से विधायक करण सिंह वर्मा पूरे गांव को ही सजा दे रहे हैं और सड़क का निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि करण सिंह वर्मा सबसे सीनियर विधायक हैं, वे दो बार मंत्री भी रह चुके हैं. सात बार के कार्यकालों में भी इछावर विधानसभा के कई गांव मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि हर एक कार्यकाल में इछावर विधानसभा को एक बड़ी सौगात दी होती तो आज इछावर विधानसभा में छिंदवाड़ा की तरह एमपी में मॉडल होता.

मंडी इलाके में भी मनाया गया था सड़क का जन्मदिन
बता दें अब से एक महीने पहले सीहोर विधानसभा के मण्डी क्षेत्र में भी इसी तरह सडक़ का बर्थडे मनाया गया था. युवाओं ने फेसबुक पर पोस्ट किया था. युवाओं की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. इस पोस्ट के बाद सिस्टम हरकत में आया और आनन-फानन में सड़क का निर्माण कराया गया है. अब इसी तरह इछावर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं ने विरोध दर्ज कराया है.

ये भी पढ़ें-

MP: एमपी में अप्रैल में ही पड़ रही भीषण गर्मी, पारा 40 डिग्री के पार जाने पर बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा, ऐसे करें बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
Bhopal News: भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
Maihar News: मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget