एक्सप्लोरर

Sehore News: सीएम शिवराज के गृह जिले में ग्राम पंचायतें कैसे होंगी हाईटेक? धूल फांक रहे उपकरण

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के कई ग्राम पंचायतों में काम को हाईटेक बनाने के लिए लाए गये उकरण पर धूल जम गये हैं. कहीं बिजली तो कहीं इंटरनेट का अभाव है.

Sehore Gram Panchayat News: ग्राम पंचायतों में कामों में तेजी लाने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को हाईटेक बनाने की योजना तो बनाई गई लेकिन योजना सही ढंग से परवान नहीं चढ़ सकी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के गृह जिले सीहोर के कई ग्राम पंचायतों में उपकरण धूल खा रहे हैं. कहीं इंटरनेट का अभाव बना है तो कहीं बिजली समस्या बनी हुई है. इन सभी समस्याओं के कारण आज भी ग्राम पंचायतों में कागजों पर ही काम हो रहे हैं.

अभी भी कागजों पर हो रहे काम

मंशा अनुरूप जिले की 526 ग्राम पंचायतों को हाईटेक बनाने के लिए कम्प्यूटर एलसीडी सहित प्रिंटर उपलब्ध करवाए गए थे. ताकि 1154 गांवों में बसने वाले ग्रामीणों के काम आसानी से हो सके लेकिन सरकार की यह मंशा साकार नहीं हो सकी. लापरवाही और जिम्मेदारों की उपेक्षा के कारण यह उपकरण धूल ही खा रहे हैं. स्थिति यह है कि सीहोर जिले की कई ग्राम पंचायतें अभी तक हाईटेक नहीं हो पायी. कई पंचायतों में बिजली की परेशानी है, तो कहीं प्रशिक्षित ऑपरेटर की कमी है. इसके अलावा कई पंचायतों में उपकरण कुछ माह बाद ही खराब हो गए. इसके चलते पूरा कामकाज अभी भी कागजों पर ही हो रहा है.

कई पंचायतों के उपकरण चोरी हो गए

ग्राम पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता लाने के साथ ही सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारियों से ग्रामीणों को रूबरू कराने जिले की प्रत्येक पंचायत को कम्प्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर आदि उपकरण उपलब्ध कराए गए. ताकि पंचायतें हाईटेक हो सके लेकिन जिले में ऐसा नहीं हो सका. कई पंचायतों में यह उपकरण चोरी हो गए है. इसके चलते लाखों रुपये की राशि पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है. वहीं ग्राम पंचायतों के सरंपच सचिवों का कहना है कि गांव में इंटरनेट और बिजली नहीं होने की वजह से उपकरणों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं.

ग्राम पंचायत बोरदीकला, बड़नगर के ग्रामीण सदींप वर्मा और महेश बारेला का कहना है कि उनकी पंचायत में 3 साल से इंटरनेट बंद पड़े हैं. आज भी ऑनलाइन फॉर्म के साथ कोई भी इंटरनेट से जुड़े काम के लिए इछावर या सीहोर जाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि समस्या का हल आज तक नहीं हो पाया है. सरकार से मिले उपकरण कई साल से बंद पड़े हैं. जिले की अलीपुर, दिवडिया, नयापुरा, लसूडियाकांगर दौलतपुर बोरदीकला सहित अन्य ग्राम पंचायत के कार्यलयों में उकरण धूल खा रहे थे.

साथ ही कई जगह तो इंटरनेट बंद पड़े थे. एबीपी न्यूज ने जब जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह से पंचायत की जानकारी के लिए फोने किया तो उन्होंने फोने रिसीव नहीं किया. राजाराम सरंपच बोरदीकला ने बताया कि मैं अभी सरंपच बना हूं. मेरी पंचायत में कम्प्यूटर नेट सब बंद है. उन्होंने कहा कि इस स्थति में कैसै काम होगा सरकार को ये ध्यान देना चाहिए.

MP: भिंड में पंचायत उपाध्यक्ष की करतूत, BJP जिला अध्यक्ष के बैनर पर किया पेशाब, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget