एक्सप्लोरर

MP: सागर में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत, चार घायल

Sagar Wall Collapse: सागर में मंदिर के पास शिवलिंग बनाने में व्यस्त बच्चों पर एक पुरानी दीवार गिर गई, जिससे 9 बच्चों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए. सीएम मोहन यादव ने 2 लाख आर्थिक सहायता का ऐलान किया.

Sagar Wall Collapse: मध्य प्रदेश के सागर में भीषण हादसा हुआ है, जहां एक दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 4 गंभीर घायल हैं. मरने वालों में 10 से 14 साल के बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि शाहपुरा में मंदिर के पास लोग पार्थिव शिवलिंग बना रहे थे. इस दौरान दीवार गिरने से यह बच्चे उसकी चपेट में आ गए.

मध्य प्रदेश के सागर में पार्थिव शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर 50 साल पुराने मकान की दीवार दे गई. इस हादसे में 9 बच्चों की मौत हो गई जबकि कई बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना को लेकर शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है.

बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र थे मौजूद

सागर जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, शाहपुरा इलाके में हरदोई शिव मंदिर पर बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी शिवलिंग बनाने के लिए जमा हुए थे. यहां पर सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ भागवत कथा का भी आयोजन चल रहा है. मंदिर के जिस परिसर में बैठकर विद्यार्थी भगवान के शिवलिंग बना रहे थे उसके पास मल्लू कुशवाहा नामक व्यक्ति का मकान था जो कि काफी पुराना था.

इस मकान की दीवार तेज बारिश की वजह से कमजोर हो गई थी, जिसके ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया. दीवार की चपेट में आने से 9 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मौके पर पहुंचे और राहत कार्य तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए. इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी शोक जताया है.

मरने वाले बच्चों में इनकी हुई पहचान

रविवार का दिन होने की वजह से सागर में स्कूलों की छुट्टी थी. इसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिवलिंग बनाने के लिए जमा हुए थे. इस घटना में जिन बच्चों की मौत हुई है, उनमें दिव्यांश, वंश, नितेश, ध्रुव, दिव्यराज, सुमित प्रजापति, खुशी, पर्व विश्वकर्मा नाम के मासूम शामिल हैं. वहीं, घायलों में कुछ बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिनका उपचार जारी है. इस घटना को लेकर जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल, 7 जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट, नदियां उफान पर, प्रशासन सचेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget