एक्सप्लोरर

Sagar News: सीएम पुष्कर सिंह धामी सागर पहुंचकर हुए भावुक, कहा- 'आज जो भी हूं इसी के बदौलत हूं'

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सोमवार को एमपी के सागर जिले में थे. इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. सीएम की कक्षा 8वीं से 10वीं तक की पढ़ाई सागर में डीएनसीबी स्कूल में हुई है.

MP News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) मध्य प्रदेश के सागर जिले के दौरे पर पहुंचे. सीएम धामी का बचपन सागर में गुजरा है. उनके पिता शेरसिंह महार रेजीमेंट सागर में सूबेदार थे. सीएम की कक्षा 8वीं से 10वीं तक की पढ़ाई सागर में डीएनसीबी स्कूल में हुई. इस दौरान महार रेजीमेंट से लेकर स्कूल और उनके मित्रों में उत्साह देखने को मिला. सागर के राठौर परिवार के साथ सीएम ने कुछ समय बिताए.

'परिश्रम नहीं जाता व्यर्थ'
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महार रेजिमेंट के दौरे के दौरान सैनिक सम्मेलन में कहा कि मैं सागर की भूमि को नमन करता हूं. जिसके कारण आज मैं यहां तक पहुंचा. उन्होंने कहा कि परिश्रम जहां होता है, वहां सफलता मिलती है, इसलिए हमेशा परिश्रम पूरी ईमानदारी और पराक्रम के साथ करें. सीएम ने कहा कि सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, सैनिक की आवश्यकता हमेशा देश के लिए होती है. आज उन्हीं के पराक्रम के कारण पूरा भारत देश चैन की नींद ले रहा है. सेना के साहस, वीरता, पराक्रम और बलिदान पर देश को अभिमान है. सेना के समर्थ, समरस ,शक्तिशाली भारत से नया भारत बन रहा है. 


Sagar News: सीएम पुष्कर सिंह धामी सागर पहुंचकर हुए भावुक, कहा- 'आज जो भी हूं इसी के बदौलत हूं

सीएम ने कहा, 'नहीं भूल सकता कभी सेना को'
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सागर में मेरा बचपन ही सेना के साथ शुरू हुआ .मैं महार रेजिमेंट को अपना अभिभावक मानता हूं और नए सैनिकों को अपना साथी. उन्होंने कहा कि सेना के वेतन से मेरी प्रारंभिक पढ़ाई हुई और सेना की पेंशन से मेरी उच्च शिक्षा हुई. मैं सेना को कभी नहीं भूल सकता .उन्होंने कहा कि पूर्व सीडीएस स्वर्गीय श्री विपिन रावत मेरे पारिवारिक अभिभावक थे. उनका मार्गदर्शन हमेशा मुझे एवं मेरे परिवार को मिलता रहा है.  आज वह नहीं है, उनको मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं .मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अनुशासन, परिश्रम ,ईमानदारी मेरे जीवन का एक अंग है और यह सब मुझे महार रेजीमेंट की सेना से ही प्राप्त हुआ है . उन्होंने कहा कि सैनिक का जज्बा, सैनिक का खून एवं सैनिक का परिश्रम कभी हार नहीं मानता.

महार रेजीमेंट के पराक्रम की दुनिया में चर्चा
सीएम धामी ने कहा कि हमारे महार रेजीमेंट के साथ ही भारत की सेना के पराक्रम की पूरे दुनिया में चर्चा रहती है. सैनिकों के परिश्रम से भारत माता को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता. सैनिकों  के कारण ही पूरा भारत चैन की नींद ले रहा है और लेता रहेगा. मुख्यमंत्री एमआरसी में हुए भावुक सीएम धामी ने कहा कि एमआरसी की याद हमेशा बनी रहती है, मैं एमआरसी को अपने परिवार का सदस्य मानता हूं.  मैं अपने बचपन की यादगार पल को हमेशा याद रखूंगा. एमआरसी के सभी अधिकारी हमारे अभिभावक है और सैनिक हमारे साथी. मैं एमआरसी के सभी अधिकारियों को कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं. इसी प्रकार  आप सबके बीच  आगे भी सागर आता रहूंगा.
सागर मेरी राजनीति की प्रथम पाठशाला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सागर उनकी राजनीति की प्रथम पाठशाला रही है. यही कारण है कि आज सागर आकर बचपन की यादें ताजा हो गई. मेरे मित्र यहां से राजनीति के माध्यम से विधायक और अन्य पदों पर रहे. उन्होंने कहा कि सागर वास्तव में सागर है. इसका हृदय सागर जैसा है. आज जब मैं सागर आया हूं, तब मैंने देखा कि मेरे बचपन के सभी मित्रों ने एकजुट होकर मेरी अगवानी की. उन्होंने सेवानिवृत्त सूबेदार इंद्रपाल सिंह और कर्नल पीपी शर्मा से उनके सेवानिवृत्ति के बाद के अनुभव शेयर किए. इसके अलावा उनके सेना में रहते हुए कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की. 

अनेक कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
मुख्यमंत्री धामी ने सागर महार रेजिमेंट में शहीद स्मारक पर जाकर शहीद हुए सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. धामी ने शहीद स्मारक के समीप ही महोगनी का पौधा लगाकर पौधरोपण किया. पूर्व सैनिकों से चर्चा की एवं उनके अनुभव की जानकारी प्राप्त की.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने म्यूजियम पहुंचकर महार रेजीमेंट एवं सेना के संबंध में बनाई गई लघु फिल्म के बारे में कर्नल अविनाश आचार्य से विस्तार से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने म्यूजियम में लगाई गई स्मृतियों को भी देखा. इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल सी वंशी पुन्नपा, ब्रिगेडियर नवनीत जरियाल ,डिप्टी कमांडेंट उमंग कुमार चौधरी, कर्नल अविनाश आचार्य, मेजर नवतेज सिंह, सहित अन्य सैन्य अधिकारी मौजूद थे.   

राठौर परिवार से मिलने पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने अपने मित्र और पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के निवास पर जाकर मिले. उन्होंने कहा कि इस परिवार से शुरू से जुड़े रहे हैं. राठौर परिवार ने उनका स्मृति चिन्ह और शाल श्रीफल से स्वागत किया. यहां पर सागर की मेयर संगीता तिवारी, सांसद राजबहादुर सिंह, जिला बीजेपी अध्यक्ष गिराव सिरोठिया सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और उनके पुराने साथियों ने मुलाकात की.

Bhind News: भिंड-ग्वालियर हाईवे पर अनियंत्रित बस ने मारी बाइक को टक्कर, मौके पर हुई एक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget