एक्सप्लोरर

बच्चों का भविष्य संवारने वाला टीचर अब भुगतेगा शराब पीने की सजा, CM मोहन के आदेश पर सस्पेंड, जानिए मामला

Sagar Drunk Teacher: सागर में शराबी शिक्षक रामलाल अहिरवार ने नशे की हालत में स्टूडेंट्स से मारपीट की. इसपर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Sagar Drunk Teacher Suspended: मध्य प्रदेश के सागर (Sagar) जिले के देवरी विकास खंड के प्राथमिक स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था. शिक्षक नशे की हालत में स्टूडेंट्स के बेग के ऊपर लोट रहा था. इस पूरे मामले को लेकर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. इधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने खुद मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. अब शिक्षक पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सोशल मीडिया पर सागर जिले के देवरी विकासखंड के जमुनापुर परासिया प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक रामलाल अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. सागर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने शिक्षक रामलाल अहिरवार को निलंबित करने का आदेश जारी किया है. 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूरे घटनाक्रम की निंदा की है. उन्होंने कहा कि शिक्षक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने के साथ ही स्टूडेंट्स के भविष्य से लापरवाही किसी भी दशा में माफी योग्य नहीं है. बताया जा रहा है कि शराबी शिक्षक रामलाल अहिरवार ने नशे की हालत में स्टूडेंट्स के साथ जमकर मारपीट भी की. इसके अलावा उनके अभिभावकों के साथ भी अभद्रता की.

क्या है पूरा मामला?
शिक्षक रामलाल अहिरवार का नशे की हालत में विद्यालय परिसर में ड्यूटी के दौरान स्टूडेंट्स के बैग पर लोटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद यह मामला मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि इस मामले में रोहली थाने में स्टूडेंट्स के पैरेंट्स ने भी शिक्षक के खिलाफ शिकायत की. दूसरी तरफ जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से भी पुलिस में आवेदन दिया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि शिक्षक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी. 

ये भी पढ़ें: एमपी के दो सीएम राइस स्कूल दुनिया के टॉप 10 संस्थानों में शामिल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी है लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार

वीडियोज

'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget