एक्सप्लोरर

Ratlam Robbery Case: पड़ोसी की रेकी के बाद सोना-चांदी कारोबारी को लूटने का बना था प्लान, 11 गिरफ्तार

Ratlam Jeweler Robbery Case: एसपी अभिषेक तिवारी ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रियेश के पड़ोसी यशवंत उर्फ युग निवासी बालाजी नगर ने रेकी की थी. पुलिस ने 6 लाख 68 हजार की नकदी जब्त कर ली है.

Ratlam Jeweler Robbery Case: रतलाम में सोना चांदी व्यापारी के साथ नौ लाख की लूटकांड का खुलासा हो गया है. पड़ोसी ने ही व्यापारी प्रियेश शर्मा की रेकी करने के बाद लूट का प्लान बनाया था. लूटकांड में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है. रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपए का इनाम दिया है. रतलाम के माणक चौक थाना क्षेत्र में करमदिया रोड पर व्यापारी प्रियेश शर्मा निवासी बालाजी नगर की कार को रोककर बदमाशों ने नौ लाख की नकदी, सोने के दो कंगन और पर्स लूट लिया था.

सोना चांदी व्यापारी के साथ लूटकांड का खुलासा

एसपी अभिषेक तिवारी ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रियेश के पड़ोसी यशवंत उर्फ युग निवासी बालाजी नगर ने रेकी की थी. रेकी करने के बाद यशवंत की मदद से अज्जू उर्फ अजय जाट, कार्तिक उर्फ शेलू पटीदार, सुनील, तरुण, मोहित राठौड़, विशाल धाकड़, कुलदीप जाट, नारायण उर्फ डेविड, भावेश द्विवेदी, पंकज जाट और जितेंद्र जाट ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 6 लाख 68 हजार की नकदी जब्त कर ली है. आरोपियों से 2 कार भी बरामद हुई है. आरोपियों में शामिल जीतेंद्र जाट अभी फरार है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों से सोने के कंगन भी जब्त हो गए हैं. इसके अलावा लूटकांड में इस्तेमाल बाइक और देशी पिस्टल बरामद की है. एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है.

एसपी ने जारी की व्यापारियों के लिए एडवायजरी

आपराधिक रिकॉर्ड में हत्या का प्रयास, चोरी, मारपीट के मामले शामिल हैं. पुलिस पकड़े गए आरोपियों से और भी वारदातों की पूछताछ कर रही है. अभिषेक तिवारी ने कहा कि रतलाम में सोने चांदी का खूब व्यापार होता है. उन्होंने दावा किया कि रतलाम का सोना देश भर में प्रसिद्ध है. ऐसी स्थिति में व्यापारियों के लिए अलग से एडवाइजरी जारी की गई है. एडवाइजरी में बताया गया है कि व्यापारी खुद के आने जाने का समय और जानकारी किसी से शेयर ना करें. सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक बैंकिंग ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल करें. नगद ले जाने का जोखिम न उठाएं. इतना ही नहीं नौकर या ड्राइवर के सामने आर्थिक संबंधित मामलों की चर्चा ना करें.

ABP C Voter Survey: 'बीजेपी को सजा' देने के किसानों के एलान का चुनाव पर असर होगा? लोगों के जवाब ने चौंकाया

West Bengal Violence Case: पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के मामले में CBI ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

 

 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget