एक्सप्लोरर

Rewa News: '1500 रुपये दो और मोबाइल से हल करो पेपर', पोस्ट ग्रेजुएट एग्जाम का बन गया मजाक, वीडियो वायरल

Rewa Exam Cheating: रीवा के नेहरू स्मारक कॉलेज में 1500 रुपये लेकर परीक्षा में फोन यूज करने की अनुमति देने का मामला सामने आया. वायरल वीडियो में विद्यार्थी खुलेआम नकल करते दिख रहे हैं.

Cheating during Exam in Rewa: अगर आप 1500 रुपये जमा करते हैं तो आपको मोबाइल लेकर परीक्षा में बैठने की अनुमति मिल जाएगी. इस बात पर यदि आपको यकीन नहीं है तो रीवा के चाकघाट के नेहरू स्मारक कॉलेज में भोज ओपन यूनिवर्सिटी की परीक्षा का वायरल हुआ वीडियो देखकर हकीकत पता चल जाएगी. 

रीवा के चाकघाट के नेहरू स्मारक कॉलेज में परीक्षा के दौरान चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सिर्फ ₹1500 देकर मोबाइल इस्तेमाल करने की छूट दी गई. यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन इस परीक्षा का एक वीडियो वायरल होने के बाद यह खुलासा हुआ कि भोज ओपन यूनिवर्सिटी की परीक्षा में विद्यार्थी खुलेआम मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे.

कैसे हुआ खुलासा?

नेहरू स्मारक कॉलेज में एमएससी (डिस्ट्रिक्ट मैथमेटिक्स) की परीक्षा हो रही थी, जिसमें 60 विद्यार्थी शामिल हुए. आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने प्रत्येक विद्यार्थी से ₹1500 लेकर मोबाइल लाने की अनुमति दी, जिससे वे खुलेआम परीक्षा के दौरान मोबाइल से उत्तर खोजकर लिख सके. वायरल वीडियो में विद्यार्थी एक हाथ में उत्तर पुस्तिका और दूसरे हाथ में मोबाइल पकड़े नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर परीक्षा प्रणाली का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. लोग व्यंग्य करते हुए कह रहे हैं कि अगर ऐसी परीक्षा होती रही, तो कोई भी आसानी से पोस्ट-ग्रेजुएट बन सकता है. इस घटना ने शिक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

प्रशासन हरकत में, जांच के आदेश

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है. उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह ने जांच के आदेश जारी किए हैं. उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जाएगी और एक विशेष जांच कमेटी बनाई गई है, जो परीक्षा प्रक्रिया की गहन जांच करेगी. अगर किसी की संलिप्तता पाई गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि शिक्षा क्षेत्र में कदाचार खत्म करना अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: Chhaava Tax Free: मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई विक्की कौशल की फिल्म 'छावा', सीएम मोहन ने घोषणा कर बताई वजह

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget