एक्सप्लोरर

महाकाल के दरबार में पहुंचीं 'थलाइवा' रजनीकांत की बेटी सौंदर्या, भस्म आरती के किए दर्शन

Ujjain Mahakal Mandir: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं.

Rajnikanth Daughter Ujjain Mahakal Mandir Darshan: मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में देश-विदेश के लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था है. इसी क्रम में साउथ के 'थलाइवा' रजनीकांत की बेटी सौंदर्या भी आस्था भाव से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने उज्जैन पहुंचीं. तमिल फिल्म डायरेक्टर सौंदर्या रजनीकांत ने बुधवार 21 अगस्त को महाकाल की भस्म आरती में भाग लिया. 

सौंदर्या रजनीकांत की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वो नंदी हॉल में भगवान महाकाल के सामने हाथ जोड़े बैठी हैं और भक्तिभाव में लीन नजर आईं. बता दें, सावन माह के चलते महाकाल में भारी तादाद में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे थे. वहीं, सावन का अंतिम दिन अंतिम सोमवार भी था, जिस वजह से मंदिर में भारी भीड़ रहती थी. अब सावन माह संपन्न होने के बाद सौंदर्या रजनीकांत महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं. 

कौन हैं सौंदर्या रजनीकांत?
एक ग्राफि‍क डिजाइनर के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वालीं सौंदर्या रजनीकांत साल 2010 से डायरेक्टर बनीं. उनकी पहली डायरेक्टेड फिल्म गोवा थी. इसके बाद उन्होंने साल 2014 में फ‍िल्‍म कोचादयान का निर्देशन भी किया.

महाकाल मंदिर में बनेगा नया थाना
सीएम मोहन यादव ने वादा किया है कि महाकाल मंदिर की सुरक्षा के लिए अब उज्जैन में अलग से थाना बनाया जाएगा. महाकाल के लिए एक पुलिस स्टेशन अलग से समर्पित होगा. इसी के साथ, महाकाल की सुरक्षा और बढ़ाने के लिए वहां 400 होम गार्ड भी तैनात किए जाएंगे. साल 2028 में आने वाले सिंहस्थ पर्व के लिए इस साल के बजट में 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. 

 

 

 

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी, नगर निकाय के लिए भी हुआ अहम फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget