एक्सप्लोरर

20 हजार सीनियर सिटीजंस का डेटा हैक, कहीं आपको तो नहीं आया ऐसा कॉल?

MP Fraud: इंदौर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली से एक आरोपी ऋतिक कुमार जाटव को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी विनोद कुमार अभी भी फरार है.

Indore Digital Arrest Fraud: इंदौर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली से एक आरोपी ऋतिक कुमार जाटव को गिरफ्तार किया है. आरोपी सीनियर सिटीजन के बैंक अकाउंट से ठगी करने के लिए हाई-टेक उपकरणों का उपयोग करता था. पुलिस ने उसके पास से वायरलेस फोन, मोबाइल नेटवर्क बूस्टर, कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, और बड़ी मात्रा में ठगी के लिए तैयार स्क्रिप्ट बरामद की. इस गैंग का मुख्य आरोपी विनोद कुमार अभी फरार है. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी देशभर के वरिष्ठ नागरिकों को कॉल कर उनके बैंक अकाउंट और पर्सनल जानकारी हासिल कर ठगी करते थे.

 इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक महिला की शिकायत पर डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लाख रुपये की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पहले ही मदरसा समिति के प्रबंधक अली अहमद खान और उसके बेटे असद अहमद खान को गिरफ्तार किया गया था. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मदरसा संचालित करते थे, और उनके बैंक खातों में डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से ठगी की रकम पहुंची थी.

इस मामले में पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश थी, जिसमें एक आरोपी ऋतिक कुमार जाटव के दिल्ली के पटेल नगर में छिपे होने की सूचना मिली. इस पर क्राइम ब्रांच की एक टीम दिल्ली रवाना हुई. टीम ने पटेल नगर के आसपास पांच दिन तक निगरानी रखी.

पुलिस ने जॉब इंटरव्यू के बहाने डिजिटल अरेस्ट गैंग के ऑफिस में एंट्री ली, जहां एक डार्क रूम मिला, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर के वरिष्ठ नागरिकों को फर्जी कॉल कर ठगने के लिए किया जाता था. पुलिस ने मौके से आरोपी ऋतिक कुमार जाटव को गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि आरोपी के पास ठगी करने की तैयार स्क्रिप्ट, 10 डायरी, कई सिम कार्ड, कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर और नेटवर्क बूस्टर मिला.

पूछताछ में ऋतिक ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ देशभर के वरिष्ठ नागरिकों को फर्जी कॉल कर ठगी करता था. पुलिस को इंदौर के 20,000 पेंशनभोगी नागरिकों का डेटा मिला, जिसमें बैंक अकाउंट नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पारिवारिक जानकारी और नौकरी से संबंधित डिटेल्स शामिल हैं.

क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार, मुख्य आरोपी विनोद कुमार अभी भी फरार है. पुलिस जब आरोपियों के ठिकाने पर पहुंची तो उनके सुरक्षा कैमरों से हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही थी. पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गए. फिलहाल, एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ जारी है.


इसे भी पढ़ें: Indore: कैम्पस में नहीं मिली होली की इजाजत, प्रिंसिपल समेत 150 लोगों को बनाया बंधक

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget