एक्सप्लोरर

MP Politics: प्रियंका गांधी के ट्वीट से मध्य प्रदेश में बढ़ी सरगर्मी, अब बीजेपी ने किया पलटवार, दर्ज होगी FIR

प्रियंका गांधी के इस ट्वीट पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है. कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए बीजेपी ने कहा कि इस फर्जी चिट्ठी के दम पर मध्य प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है.

MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं. इस बीच भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी बढ़ गया है. ताजा मामला कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से जुड़ा हुआ है. कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को ट्वीट किया - मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है.  

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी. मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है.  प्रियंका ने लिखा- कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी.

वीडी शर्मा ने किया पलटवार
अब प्रियंका गांधी के इस ट्वीट पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है. कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए इस मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पलटवार किया है उन्होंने कहा कि फर्जी चिट्ठी के बहाने कांग्रेस घटिया राजनीति कर रही है.एबीपी न्यूज़ से बातचीत में वीडियो शर्मा ने कहा कि पार्टी इस मामले में प्रियंका गांधी के आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर इंदौर, भोपाल और जबलपुर में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने जा रही है. वहीं पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने कहा ये चिट्ठी सच्चाई है जो सामने आई है. आप प्रियंका से लेकर सभी कांग्रेसियों पर एफआईआर करिए. 

दरअसल, मध्य प्रदेश के कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन का एक पत्र सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.इसमें बीजेपी सरकार पर 50% कमीशन मांगने का आरोप लगाया गया है.पत्र में कहा गया है कि ठेकेदारों को 50 फीसदी कमीशन देने के लिए मजबूर किया जाता है.लघु ठेकेदार संघ का यह कथित पत्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा गया है.पत्र वायरल होने के बाद प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है.कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी इसी पत्र के हवाले से बीजेपी सरकार पर 50% कमीशन लेने का आरोप लगाया है.

कमलनाथ ने लगाए आरोप
वहीं,पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी बीजेपी पर 50% कमीशन की सरकार होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपाइयों के दिलो-दिमाग में कमलनाथ के अलावा कुछ नही आता.उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्विटर (X) पर लिखा कि,"भाजपाई आजकल मेरी आस्था और विश्वास की ज्यादा चिंता करते है.नए नए शब्द गढ़ रहे हैं, चुनावी पूजा, चुनावी भक्ति, पॉलिटिकल पाखंड और कमलनाथ का तिलिस्म तोड़ने का दंभ भर रहे हैं.

उन्होंने लिखा- भाजपाइयों के दिलो –दिमाग में कमलनाथ के अलावा कुछ नही आता.सरकार, उसके नुमाइंदे और भाजपाई मेरा नाम जपना छोड़ के, जनता का नाम जपें, जनता  की भक्ति करें.देश में जनता ही जनार्दन है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget