एक्सप्लोरर

Jabalpur News: जबलपुर को मिलने वाली है बड़ी सौगात, देश का पहला जिओ पार्क खोलने की तैयारियां लगभग पूरी हुई

जबलपुर में देश का पहला जिओ पार्क खोलने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. इसके लिए केंद्रीय खान मंत्रालय के भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है.

Jabalpur News: पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए जबलपुर को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. जबलपुर में देश का पहला जिओ पार्क खोलने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. इसके लिए केंद्रीय खान मंत्रालय के भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. यही नहीं भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने जिओ पार्क की डीपीआर तैयार करने के लिए 1 करोड़ 30 लाख रूपए की राशि भी स्वीकृति कर दी है. जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जियोलॉजिकल पार्क जबलपुर में पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

इस पार्क के लिए जबलपुर सबसे उपयुक्त स्थान
 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नजरिये से जबलपुर जियोलॉजिकल पार्क के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है. नर्मदा नदी से लगे लम्हेटा घाट में धरती की सबसे पुरानी किचट्टानें पाई जाती है. यहां तक कि सन 1928 में पहली बार विलियम्स स्लीमन ने यहां डायनासोर के जीवाश्म को भी खोज लिया था. लमेहटाघाट में लाखों साल पुराने जीवाश्म मिलने से यह दुनिया भर में प्रसिद्ध है. यूनेस्को ने भी इसे जियो हेरिटेज साइट के रूप में माना है. लिहाजा लम्हेटाघाट के करीब 5 किलोमीटर क्षेत्र में जिओलॉजिकल पार्क खोले जाने की तैयारियां पूरी हो चुकी है. करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ज़िलॉजिकल पार्क के खुल जाने से जबलपुर विश्व पर्यटन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम करेगा.
देश में जिओ पार्क की संकल्पना बिल्कुल नई
सांसद राकेश सिंह का कहना है कि देश में जिओ पार्क की संकल्पना एकदम नई है.जियो पार्क खुल जाने से देश-विदेश के पर्यटकों के लिए जबलपुर आकर्षण का केंद्र बन जाएगा. सांसद राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर में साइंस सेंटर खोलने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है.जबलपुर के भेड़ाघाट क्षेत्र में करीब 7 एकड़ की जमीन पर 15 करोड़ रुपए की लागत से साइंस सेंटर खोला जाएग. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जमीन भी आवंटित कर दी गई है.

साइंस सेंटर में स्थापित होंगे विज्ञान के अनेक मॉडल
साइंस सेंटर में विज्ञान के अनेक मॉडल स्थापित किए जाएंगे इसके अलावा इनोवेशन हब भी रहेगा जिसमें एक प्रकार की लैब होगी जो छात्र छात्राओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र का काम करेगी.जबलपुर में स्थापित होने वाले जियो पार्क और साईंस सेंटर से बड़ा लाभ छात्र-छात्राओं को तो होगा ही साथ ही इससे क्षेत्र के पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

MP Schools Re-opening: घटते कोरोना केसेस के बीच क्या खुल जाएंगे एमपी के स्कूल? जानिए क्या है सरकार की योजना

Madhya Pradesh: महात्मा गांधी की पुण्यतिथी पर पुलिस की मौजूदगी में हुआ गोडसे का गुणगान, बापू के लिए इस्तेमाल हुए अपशब्द

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget