एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में होगी 'पानी पर लड़ाई', देखने को मिलेगी कांटे की टक्कर

MP Assembly Election 2023: राज्य के कई इलाके ऐसे हैं जहां गर्मी के मौसम में पीने के पानी का संकट तो होता ही है. साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पानी आसानी से सुलभ नहीं हो पाता.

Bhopal News: मध्य प्रदेश में विधानसभा के इसी साल होने वाले चुनाव कड़े मुकाबले के साथ रोचक भी रहेंगे. इसकी वजह भी है क्योंकि मुद्दों की भरमार है. दो सियासी दल पानी (Water) को भी सियासी मुद्दा बनाने में लगे हुए हैं. राज्य के कई इलाके ऐसे हैं जहां गर्मी के मौसम में पीने के पानी का संकट तो होता ही है. साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पानी आसानी से सुलभ नहीं हो पाता. राज्य में अनेक सिंचाई परियोजनाओं के साथ हर घर-नल का जल पहुंचाने का अभियान जारी है. इसके बावजूद अभी भी पानी की समस्या बनी हुई है. यही कारण है कि चुनाव भले ही दूर हो मगर पानी की चर्चा जोर पकड़ रही है.

63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा

राज्य की सिंचाई क्षमता पर गौर किया जाए तो पता चलता है कि लगभग 43 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई का पानी मिलने लगा है. इसके साथ अनेक ऐसी परियोजनाएं लंबित हैं जिनसे आगामी दो सालों में 20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को और सिंचाई सुविधा मिल सकती है. राज्य में वर्तमान में छिंदवाड़ा में इरिगेशन कॉम्प्लेक्स (Chhindwara Irrigation Complex) बनाया जा रहा है तो वहीं नर्मदा गंभीर लिंक परियोजना, दमोह-सागर की पंचम नगर सिंचाई परियोजना, रीवा सतना की बहोती परियोजना, बदनावर की नर्मदा माइक्रो इरिगेशन, चंबल इलाके की मां रतनगढ़ बहुउद्देशीय परियोजना, बीना नदी पर प्रस्तावित हनोता सिंचाई परियोजना, राजगढ़ की कुंडलिया सिंचाई परियोजना के अलावा मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना ऐसी है जिनके मूर्त रूप लेने से सिंचाई क्षेत्र में बड़ा इजाफा होगा.

पानी के मुद्दे पर निकलेगी साइकिल यात्रा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सिंचाई के क्षेत्र में हुए इजाफे को अपनी बड़ी उपलब्धि करार देते हैं और उनका कहना है कि वर्ष 2003 में राज्य में शासकीय स्रोतों से कुल सिंचाई का रकबा सात लाख हेक्टेयर था जो अब बढ़कर 43 लाख हेक्टेयर को पार कर गया है. वहीं सरकार ने आगामी दो सालों में इसे बढ़ाकर 63 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को घोषणावीर कहती है बुंदेलखंड के कांग्रेस नेता वीरेंद्र दवे तो अब पानी सहित अन्य मुद्दों पर साइकिल यात्रा निकालने वाले हैं.

कृषि के क्षेत्र में क्रांति लाएगी ये योजना

दवे का कहना है कि इस इलाके के लिए पंचम नगर सिंचाई परियोजना कृषि के क्षेत्र में क्रांति ला सकती है मगर इसमें लगातार बाधाएं खड़ी की जा रही हैं. यह ऐसी परियोजना है जिससे किसानों को पानी तो मिलेगा ही साथ में बिजली का भी उत्पादन होगा. वहीं इस परियोजना में बगैर बिजली के खेतों तक पानी पहुंचेगा. दवे का आरोप है कि इस क्षेत्र की एक व्यावसायिक सीमेंट कंपनी लगातार असहयोग कर रही है और परियोजना के पूर्ण होने में बाधा भी खड़ी किए हुए है. लिहाजा उन्होंने पानी सहित अन्य मुद्दों पर साइकिल यात्रा निकालने का फैसला किया है. पहले वे दमोह संसदीय क्षेत्र में गांव-गांव तक पहुंचेंगे और उसके बाद बुंदेलखंड के पूरे क्षेत्र की यात्रा करेंगे, फिर कमलनाथ के निर्देश पर पूरे राज्य का भी भ्रमण कर सकते हैं. 

इस बार कांटे की टक्कर का अनुमान

राज्य में वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में दोनों ही राजनीतिक दलों में कांटे का मुकाबला हुआ था. कांग्रेस सत्ता में आई थी तो वहीं भाजपा को सत्ता से बाहर होना पड़ा था, बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के दल-बदल करने के कारण भाजपा फिर सत्ता में आ गई. इसी साल होने वाले विधानसभा के चुनाव में कांटे की टक्कर का अनुमान है. लिहाजा दोनों राजनीतिक दल हर मुद्दे पर मुखरता से लड़ाई लड़ने की तैयारी में हैं. इसी क्रम में पानी भी चुनावी लड़ाई का एक बड़ा हथियार बनने जा रहा है.

ये भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री के निर्देश ने बढ़ाई टेंशन, एक-एक मंत्री से मुलाकात करेंगे CM शिवराज, शाम 6 बजे कैबिनेट की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget