एक्सप्लोरर

Ujjain: उज्जैन संभाग के इन जिलों में कंजर गिरोह का प्रभाव, क्या अपराध के ग्राफ में कमी लाएगी 'ऑपरेशन मुख्यधारा'?

MP NEWS: कंजर गिरोह को आपराधिक वारदातों से दूर करने के लिए देवास एसपी के नेतृत्व में अभियान मुख्यधारा शुरू किया गया है. उज्जैन संभाग के देवास, उज्जैन, शाजापुर जिले में आज भी कंजर गिरोह का प्रभाव है.

MP Crime: उज्जैन संभाग के कई इलाके ऐसे हैं जहां पर कंजर गिरोह (Kanjar Gang) कई सालों से अपराधिक वारदातों को अंजाम देता आ रहा है. पुलिस ने कंजर गिरोह के अपराध रोकने के लिए "ऑपरेशन मुख्यधारा" (Operation Mukhyadhara) शुरू किया है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि यदि कंजर गिरोह समाज की मुख्यधारा में जोड़ दिया जाए तो अपराध के ग्राफ में काफी कमी आएगी.

उज्जैन संभाग में सक्रिय कंजर गिरोह
उज्जैन संभाग के देवास, उज्जैन, शाजापुर जिले में आज भी कंजर गिरोह का प्रभाव है. कई आपराधिक वारदातों में कंजर गिरोह के सदस्यों के शामिल होने की बात समय-समय पर सामने आती रही है. कंजर गिरोह को आपराधिक वारदातों से दूर करने के लिए देवास एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में अभियान मुख्यधारा शुरू किया गया है. इस अभियान के तहत कंजर बहुल्य इलाकों में जाकर पुलिस उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के कई महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है  इसी कड़ी में देवास एसपी डॉ शिवदयाल सिंह चिड़ावाद पहुंचे. जहां उन्होंने कंजर समाज की महिला, पुरुष और युवाओं से संवाद किया. उनसे समाज की मुख्यधारा में जुड़ कर कानूनन वैध व्यापार करने की अपील भी की. इस दौरान उनकी कुछ महत्वपूर्ण समस्याएं भी सामने आईं, जिसे पुलिस कप्तान दूर करने के निर्देश दिए. पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान अपने आप में अनूठा है. पहली बार पुलिस अपराधियों को रोकने के साथ-साथ अपराध रोकने की कोशिश में जुट गई है. 

'शिक्षा की ओर ध्यान आकर्षित करने का भी प्रयास'
देवास एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि कंजर गिरोह के कई सदस्य निरक्षरता के कारण भी आपराधिक दुनिया में कदम रख चुके हैं. अब शिविर लगाकर कंजर गिरोह के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में उन्हें अच्छी शिक्षा की ओर भी आकर्षित करने की कोशिश जारी है. इस ऑपरेशन में एनजीओ, स्थानीय लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है. इसके परिणाम भले ही धीरे-धीरे सामने आएंगे, मगर कंजर गिरोह खत्म होने के बाद अपराधों में काफी कमी आएगी.

'कंजर कटिंग रोकने में काफी हद तक मिली सफलता'
एसपी ने बताया कि देवास, शाजापुर, उज्जैन जिले से जब भी लोडिंग की गाड़ी निकलती है तो कुछ इलाकों में चलती गाड़ी से माल उतरवाने की शिकायत कई बार सामने आई है. इनमें ढाणी घाटी, ए बी रोड की लालघाटी, रामवासा (उज्जैन), मक्सी आदि कई इलाके शामिल हैं. देवास एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह के मुताबिक पिछले लंबे समय से कंजर कटिंग की वारदातों में भी काफी हद तक कमी आ चुकी है, लेकिन अब इसको पूरी तरह खत्म करने के लिए ही अभियान छेड़ा गया है. 

यह भी पढ़ें: CAG Report 2023: CAG की रिपोर्ट में 64 स्मारकों के अतिक्रमण की चपेट में होने का खुलासा, राशि होते हुए नहीं कराए गए विकास कार्य

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget