एक्सप्लोरर

Jabalpur News: रेलवे स्टेशन और ट्रेन में फ़िल्म शूटिंग की अनुमति लेना हुआ आसान, जानें अब कैसे कर सकते हैं आवेदन?

Jabalpur News: रेलवे परिसरों में शूटिंग की अनुमति लेने को आसान बनाने के लिए एकीकृत एकल खिड़की फिल्मांकन व्‍यवस्‍था की गई है. इससे शूटिंग के लिए इजाजत लेना बेहद आसान हो गया है.

Jabalpur News: ट्रेन या स्टेशन में फिल्म,डॉक्यूमेंट्री, वेब सीरीज की शूटिंग के लिए इजाजत लेना बेहद आसान हो गया है. रेलवे ने इसके लिए सिंगल विंडो व्यवस्था लागू की है. राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) में स्थापित फिल्म सुविधा कार्यालय (FFO) और रेल मंत्रालय ने बड़ी पहल की है. उसने रेलवे परिसरों में शूटिंग की अनुमति लेने को आसान बनाने के लिए एकीकृत एकल खिड़की फिल्मांकन व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की है. 

रेलवे परिसरों में शूटिंग की अनुमति लेना हुआ आसान

पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल जयपुरियार ने बताया कि भारत में फिल्मांकन को आसान बनाने के साथ-साथ दुनिया भर में फिल्म निर्माताओं के लिए देश एक पसंदीदा गंतव्य बने इसके लिए एफएफओ की स्थापना की गई है. इसका वेब पोर्टल भारत भर में फिल्मांकन के लिए एकल खिड़की सुविधा एवं मंजूरी व्‍यवस्‍था के साथ-साथ भारत में फिल्मांकन के लिए सूचनाओं का एकल-स्‍थल डिजिटल संग्रह भी है. अब तक  विदेशी और भारतीय फिल्म निर्माता रेलवे में फिल्म शूटिंग की इजाजत लेने के लिए आवेदन जोनल रेलवे और रेलवे बोर्ड (नई दिल्ली) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के कार्यालयों में जमा करना पड़ता था.

अब एफएफओ वेब पोर्टल (www.ffo.gov.in ) को एकल खिड़की सुविधा के रूप में सुनिश्चित कर देने के बाद फिल्म निर्माता केंद्रीकृत तरीके से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. यहां तक कि एक से अधिक जोनल रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न रेलवे स्थलों पर फिल्मांकन के लिए भी आवेदन किया जा सकता है. आवेदन जमा करने के बाद  जोनल रेलवे में संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाएगा और एफएफओ के पोर्टल पर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं.

अनुमोदन की उचित प्रक्रिया के बाद दी गई अनुमति को अपलोड भी किया जा सकता है. एकीकरण का उद्देश्य अलग-अलग जगहों में शूटिंग की इजाजत लेने के लिए उन खिड़कियों की संख्या को कम करना है जहां फिल्म निर्माताओं को जाना पड़ता है. इतना ही नहीं, ये पोर्टल आवेदक के साथ-साथ इजाजत देने वाले प्राधिकारी को भी आवेदन से जुड़ा प्रश्न और उसके निराकरण के लिए एक प्‍लेटफॉर्म प्रदान करता है. इस पारदर्शी व्‍यवस्‍था से शूटिंग की अनुमति संबंधी अनुरोध का समयबद्ध निष्पादन संभव हो पाता है.

नई व्‍यवस्‍था से फिल्म निर्माताओं की दुश्वारी होगी कम

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ सुनीत शर्मा का कहना है, "भारतीय रेलवे का भारतीय सिनेमा के साथ लंबा जुड़ाव रहा है और इसने भारतीय सिनेमा को विभिन्न फिल्मों, गीतों एवं वृत्तचित्रों की शूटिंग के लिए हमेशा आवश्‍यक सहयोग दिया है. भारतीय सिनेमा ने भी रेलवे को उचित और सौंदर्यपूर्ण तरीके से पेश कर अपनी ओर से अहम भूमिका निभाई है. ये नई व्‍यवस्‍था सभी भौगोलिक क्षेत्रों में फिल्म निर्माताओं के काम आएगी.

हम विभिन्न रेलवे परिसरों में फिल्मांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि रेलवे को आगे भी पटकथाओं और कथाओं में एक जीवंत किरदार के रूप में ही दर्शाया जाएगाय." एफएफओ का पोर्टल www.ffo.gov.in रेलवे की ओर से फीचर फिल्मों, टीवी/वेब शो और सीरीज के लिए आवेदन स्वीकार करेगा. वृत्तचित्र/संगीत वीडियो और एवी विज्ञापनों के लिए निर्माता सीधे रेलवे को आवेदन कर सकते हैं. गौरतलब है कि रेलवे हमेशा भारत के सिनेमा संबंधी उत्‍कृष्‍ट अनुभव का अहम हिस्सा रही है. कई फिल्मों में भारतीय रेलवे को सेल्युलाइड पर बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया है.

नोटबंदी की वर्षगांठ पर अखिलेश यादव का बीजेपी से सीधा सवाल, बताएं देश को क्या फायदा हुआ?

Kiran Gosavi Case: आर्यन खान मामले में गवाह किरण गोसावी की बढ़ी मुसीबतें, पुणे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा    

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget