एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में नाम बदलने का सिलसिला जारी, अब इस नाम से जाना जाएगा नसरुल्लागंज

Nasrullaganj Name Change: शिवराज सरकार ने नसरुल्लागंज का नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था. केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इसका नाम बदलने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

Nasrullaganj Name Change to Bhairunda: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने सीहोर जिले के नसरुल्लागंज का नाम बदलने का फैसला किया है. अब इस शहर को भैरूंदा के नाम से जाना जाएगा. प्रदेश सरकार ने इसको लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है. दरअसल शिवराज सरकार ने नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भैरूंदा करने  का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था, वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार ने इसका नाम बदलने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया.

सीएम ने की थी नसरुल्लागंज का नाम बदलने की घोषणा
मालूम हो कि नसरुल्लागंज में अपने एक कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह ने नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भैरूंदा करने की घोषणा की थी. नसरुल्लागंज सीएम शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के अंतर्गत आता है. इससे पहले राज्य सरकार भोपाल के इस्लाम नगर का नाम बदलकर जगदीशपुर और होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम कर चुकी है.

कई अन्य जगहों के नाम भी बदले
मध्य प्रदेश में इसी साल हबीबगंज रेलवे स्टेशन का भी नाम बदला गया है, अब इस स्टेशन को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता है. खबर यह भी है कि जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट का भी नाम बदलने की कवायद चल रही है. डुमना एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है.

चुनावी साल में राज्य सरकार अब तक एक के बाद एक कई जगहों के नाम बदल चुकी है. भोपाल के मिंटो हॉल का भी नाम बदलकर कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर किया गया है.

चुनावी साल में शहरों के नाम बदलने का सिलसिला जारी 
बता दें कि मध्य प्रदेश में अभी बीजेपी की सरकार है. मध्य प्रदेश के अलावा देश के कई बीजेपी शासित प्रदेशों में कई जगहों के नाम बदले गए हैं. चुनावी साल में शहर और जगहों के नाम बदलना शिवराज सरकार के लिए कितना लाभदायक होगा यह तो चुनावों के बाद ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें:

Ujjain News: प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वालों की नीलाम होगी संपत्ति, वसूली में प्रदेश में टॉप पर है उज्जैन नगर निगम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget