एक्सप्लोरर

Jabalpur News: जबलपुर में हर घर में चौबीस घंटे मिलेगा नर्मदा जल, योजना का ट्रायल रन शुरू, जानिए कितनी आएगी लागत

MP News : जल प्रदाय योजना में जबलपुर जिले के छह निगरीय निकायों और दमोह जिले के तेंदुखेड़ा में जल प्रदाय हेतु 159.01 किलोमीटर और जल वितरण हेतु 328.5 किलोमीटर लम्बी पाइप लाइन बिछाई जा रही है.

जबलपुर: साल 2048 तक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुये जबलपुर जिले के छह नगरीय निकायों में चौबीस घंटे नर्मदा जल की आपूर्ति की जाएगी. इस पर 257 करोड़ रुपये की लागत आएगी. जल प्रदाय नाम की इस योजना का करीब 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है. जिले के तीन नगरीय निकायों भेड़ाघाट, पाटन और कटंगी में जल आपूर्ति का ट्रायल रन भी प्रारंभ कर दिया गया है.

क्या आदेश दिया है जबलपुर के कलेक्टर ने

जल प्रदाय योजना की कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी ने मध्य प्रदेश अरबन डेवलपमेंट कंपनी के अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर योजना का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा ने एक उच्च स्तरीय बैठक में जल प्रदाय योजना के तहत अभी तक हुये कार्यों का विस्तार से ब्यौरा लिया. बैठक में बताया गया कि नगरीय निकायों की जल प्रदाय योजना का लगभग 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है. जिले के तीन नगरीय निकायों भेड़ाघाट, पाटन और कटंगी में जल आपूर्ति का ट्रायल रन भी प्रारंभ कर दिया गया है. शेष तीन नगरीय निकायों पनागर, सिहोरा और मझौली में जून के अंत तक जलापूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी. इन तीनों नगरीय निकायों में घर-घर नल कनेक्शन का लगभग 70 फीसदी कार्य पूरा भी किया जा चुका है.

कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी ने बैठक में कहा कि योजना के क्रियान्वयन में यदि कहीं बाधा आ रही है तो उसे अंतर विभागीय समन्वय से दूर किया जाए. कलेक्टर ने जल प्रदाय योजना के कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत देते हुये इंटेकवेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और उच्च स्तरीय पानी की टंकियों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा भी की.

इन नगरीय निकायों को होगी आपूर्ति

बैठक में बताया गया कि राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा मध्य प्रदेश अरबन डेवलपमेंट कंपनी के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही इस जल प्रदाय योजना में लम्हेटाघाट में इंटेकवेल बनाकर जबलपुर जिले के छह नगरीय निकायों भेड़ाघाट, पनागर, पाटन, कटंगी, सिहोरा, मझौली और दमोह जिले के तेंदुखेड़ा में नर्मदा जल की आपूर्ति की जाएगी. करीब 257 करोड़ रुपये की लागत की इस कार्ययोजना के तहत लम्हेटाघाट में 35 मीटर ऊंचाई और 10 मीटर ब्यास का इंटेकवेल बनाया जा चुका है. भेड़ाघाट में 31 एमएलडी का जल शुद्धीकरण संयंत्र स्थापित किया जा चुका है.

जल प्रदाय योजना के तहत सभी नगरीय निकायों में 12 उच्च स्तरीय पेयजल टंकियों का निर्माण किया जा रहा है. योजना के तहत जबलपुर जिले के छह निगरीय निकायों और दमोह जिले के तेंदुखेड़ा में जल प्रदाय हेतु 159.01 किलोमीटर और जल वितरण हेतु 328.5 किलोमीटर लम्बी पाइप लाइन बिछाई जा रही है. इस योजना के तहत सभी नगरीय निकायों में ग्रीष्म काल सहित वर्ष भर चौबीस घंटे घरों में नल कनेक्शन प्रदान कर नर्मदा जल की आपूर्ति की जाएगी.

नगरीय निकायों में चौबीस घंटे नर्मदा जल आपूर्ति की एशियन विकास बैंक द्वारा वित्त पोषित इस योजना के क्रियान्वय से नगरीय निकाय पर कोई वित्तीय भार नहीं पडेगा. योजना के पूर्ण होने के बाद दस वर्षों तक रख-रखाव का कार्य एवं संचालन निर्माण एंजेंसी द्वारा ही किया जाएगा.

यह भी पढ़ें

Chhindwara News: भिखारी पति से नहीं देखी गई पत्नी की परेशानी, भीख में मिले पैसे से खरीदी 90 हजार की मोपेड

Ujjain News: उज्जैन में गोवंश से भरे मिनी ट्रक में आग लगी, 13 गायों की मौत, आग के कारणों पर पुलिस में मतभेद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget